रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मौसम केंद्र चंडीगढ़ ने पंजाब और चंडीगढ़ में आज सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 28 मई से मौसम में बदलाव की संभावना है। बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के अनुसार, 28 मई 2026 से उत्तर-पश्चिम भारत में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस वजह से 28 मई से 31 मई के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तेज धूल भरी आंधी (60-70 किमी / घंटा की रफ्तार) और गरज-चमक के साथ प्री-मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना है। राज्य में इस साल मानसून के जून के अंतिम सप्ताह से लेकर जुलाई के पहले सप्ताह (28 जून से 5 जुलाई के बीच) तक पहुंचने की उम्मीद है। पंजाब में मानसून के आने की सामान्य तारीख 30 जून मानी जाती है।


