रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): ड्रग्स, आर्म्स एक्ट, पुलिस पर हमला करने, घर में घुस कर तोड़फोड़ करने, छेड़खानी समेत कई धाराओं में नामजद नशा तस्कर को ड्रग केस में दो साल बाद जमानत मिली तो कपूरथला जेल से वह गाड़ियों के काफिले में जालंधर लौटा। तस्कर के जानकार ने इसकी वीडियो बनाई और sunnyPb08wale इंस्टा अकाउंट से वायरल कर दी। वीडियो में जेल से जुड़ा हरियाणे का गाना लगा रखा है जो बदमाशी को प्रमोट कर रहा है।


जालंधर West यह तस्कर मई 2024 को एक किलो स्मैक के साथ पकड़ा गया था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, मारपीट, छेड़खानी, तोड़फोड़, पुलिस पार्टी पर हमला करना, साबित मिटाने जैसे केस दर्ज है। हालांकि वह पहली बार जेल से जमानत पर नहीं आया। इससे पहले भी वह जेल की यात्रा कर चुका है लेकिन 25 मई को जब उसे जमानत मिली तो जालंधर से करीब 10 गाड़िया और 30 के करीब युवक उसे जेल से लेने पहुंच गए। इसकी सारी वीडियो बनाई गई जिसमें कपूरथला जेल का बाहरी दृश्य, गाड़ियों का काफिला, समर्थकों आदि को दिखाया गया है। यह काफिला एक बड़े नेता की तरह था लेकिन नशा तस्करी के केस में जमानत पर आये इस तस्कर काका मौला ने पंजाब सरकार द्वारा चलाई युद्ध नशियां विरुद्ध मुहिम पर सवाल खड़े कर दिये है। देखना यह है कि एक तस्कर द्वारा इस तरह से खुद को प्रमोट करने पर पुलिस क्या एक्शन लेती है।


