रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 9 बजे वॉशरूम एरिया में जोरदार धमाका हुआ। घटना के समय स्टेशन पर कटरा स्पेशल ट्रेन खड़ी थी और बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। धमाके की आवाज सुनते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
कई यात्री घबराकर इधर-उधर भागने लगे। धमाके वाली जगह के पास मौजूद लोगों का कहना है कि वे बाल-बाल बच गए। हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी बड़े नुकसान या घायल होने की सूचना नहीं है। फिर भी धमाके के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही हैं। फिलहाल अधिकारियों की ओर से मामले को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
Advertisement


