रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोहाली नगर निगम को मंगलवार को नया मेयर मिल गया। विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह समाना को मेयर चुना गया। सरबजीत सिंह को पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा, विधायक कुलवंत सिंह और डॉ. सन्नी आहलूवालिया ने मुंह मीठा करवाकर कुर्सी पर बैठाया।
समाना के मेयर बनने से सन्नी आहलूवालिया को झटका लगा है। वह इसके लिए पूरी तैयारी करके बैठे थे। लेकिन ऐन वक्त पर विधायक के बेटे को मेयर बना दिया गया। इससे पहले कांग्रेस ने चुनाव से बॉयकॉट कर दिया। इसके साथ शिरोमणि अकाली दल के पार्षद ने भी वॉकआउट कर दिया। बैठक के दौरान सुरक्षा और गोपनीयता के विशेष इंतजाम किए गए हैं। निगम भवन के गेट पर सभी पार्षदों के मोबाइल बाहर रखवाए गए। एंट्री दर्ज करने के बाद ही उन्हें सदन के अंदर जाने की अनुमति दी गई।
Advertisement


