रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरुवार तड़के पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कुख्यात लॉरेंस गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जबरन वसूली, गैंगवार और आपसी रंजिश समेत सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है। हमलावरों ने जिम पर कम से कम सात राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर बड़ी आसानी से मौके से फरार हो गए। गनीमत यह रही कि हमला तड़के सुबह हुआ था, जब जिम बंद था और वहां कोई मौजूद नहीं था। इस वजह से हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Advertisement


