रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब और चंडीगढ़ में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। मोहाली में सुबह तेज आंधी के बाद हल्की बारिश हुई, जबकि लुधियाना में आंधी के साथ ओले भी गिरे। खन्ना में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 150 साल पुराना एक पेड़ टूटकर कई मकानों पर गिर पड़ा, जिससे घरों की छतों और दीवारों को नुकसान पहुंचा।
अमृतसर और मानसा में शाम को तेज बारिश हुई। अमृतसर में बारिश के साथ आंधी जली। करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के कारण जंडियाला गुरु में 2 बाइक सवार संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिर गए। वहीं दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जालंधर में तेज आंधी के बाद मूसलाधार बारिश चल रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के कारण अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है।
Advertisement


