रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। लम्मा पिंड चौक के पास स्थित बीएमएस फैशन पर फायरिंग हुई है।
बाइक सवार दो युवकों ने शोरूम के शीशे वाले दरवाजे पर फायरिंग की और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि शोरूम मालिक को धमकी भरा कॉल भी आया था और उससे पैसे मांगे गए थे। इस संबंधी शोरूम मालिक ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत भी दी थी लेकिन उसके बावजूद फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना ने व्यापारी वर्ग को दहशत में डाल दिया है। फिलहाल पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी है।
Advertisement


