रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): फरीदकोट से निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने वारिस पंजाब दे की ओर से अमृतपाल सिंह को CM चेहरा बनाए जाने का समर्थन किया है। शनिवार (27 जून) को फरीदकोट में आयोजित पार्टी की एक अहम बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि लोग खुद चाहते हैं कि सांसद अमृतपाल सिंह को पंजाब की कमान सौंपी जाए।
सरबजीत सिंह ने साफ किया कि अमृतपाल सिंह खुद मुख्यमंत्री पद की लालसा नहीं रखते हैं, लेकिन पंजाब की जनता की पुरजोर इच्छा है कि वह जेल से बाहर आएं, मुख्यमंत्री बनें और कौम (समुदाय) का नेतृत्व संभालें। इससे पूर्व, अप्रैल 2025 में तलवंडी साबो में बैसाखी के अवसर पर हुई एक पंथिक रैली के दौरान भी सरबजीत सिंह खालसा ने पहली बार सार्वजनिक मंच से समर्थकों से एकजुट होकर अमृतपाल को 2027 में सीएम बनाने की पुरजोर अपील की थी। सरबजीत सिंह खालसा शुरुआत से ही अमृतपाल सिंह के सबसे बड़े राजनीतिक समर्थकों में से एक रहे हैं और वह अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह के बयानों व पार्टी के इस चुनावी रोडमैप को आगे बढ़ा रहे हैं।


