रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): एफबीआई द्वारा टांडा के एसएचओ गुरिंद्रजीत सिंह नागरा पर $400,000 की एक्सटॉर्शन चार्ज लगाने और रोजाना मेल न्यूज पर इसका खुलासा होने का बाद डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला ने इंस्पेक्टर गुरिंद्रजीत सिंह नागरा को सस्पेंड करके लाइन हाजिर कर दिया है।
डीआईजी जालंधर रेंज द्वारा बुधवार दोपहर को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई जिसमें कहा कि टांडा थाने में तैनात एसएचओ गुरिंद्रजीत सिंह नागरा को तुरंत अपना पद छोड़ना पड़ेगा और होशियारपुर पुलिस लाइन में हाजिरी लगवाएं। इसके इलावा डीआईजी नवीन सिंगला ने एसएसपी जालंधर रूरल को इस मामले की जांच सौंपी है और सभी तथ्यों की जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि जालंधर देहात पुलिस के भी कई थानों में एसएचओ रह चुके इंस्पेक्टर गुरिंद्रजीत सिंह नागरा (SHO टांडा थाना) को FBI ने $400,000 की एक्सटॉर्शन में चार्ज किया था। एफबीआई का आरोप है कि एसएचओ गुरिंद्र जीत सिंह ने अमेरिका में रहते परिवार को धमकी दी और भारत में रहते रिश्तेदारों पर झूठा मर्डर का केस दर्ज किया। जिस तरीके से एफ.बी.आई. ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़, लारेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया की हवालाती की मांग की थी, उसी तरह गुरिंद्रजीत सिंह नागरा भी उसी लिस्ट में है।


