रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में बरसात से पहले ही नहर का बांध टूटने से रिहाइशी कॉलोनियों में पानी घुस गया। पानी घुसने से लोग दहशत में आए। आनन फानन में क्रेन बुला कर बांध बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया।
घटना गदईपुर नहर की है। जैसे ही लोगों को बांध टूटने की सूचना मिली तो मिट्टी की बोरियों से बांध बनाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। क्रेन की भी मदद ली गई। बताया जा रहा है नहर का पानी ओवरफ्लो होने के कारण बांध टूटा था। प्रशासन ने भी मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं मौसम विभाग ने तीन दिनों का बरसात का अलर्ट दिया है। अगर बरसात होती है तो यहां लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
Advertisement


