रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बरनाला में सफाई सेवकों पर लाठीचार्ज और अत्याचार के मामले में कल पंजाब बंद की कॉल दी गई है। जालंधर में भरपूर तरीके से मेडिकल सुविधाओं को छोड़ सब कारोबार, शिक्षा संस्थान इत्यादि बंद रखने की अपील की गई है। जालंधर से भगवान वाल्मीकि टाइगर फोर्स के नेता अजय खोसला द्वारा इसकी पुष्टि की है।
अजय खोसला ने बताया कि बरनाला में पुलिस द्वारा निहत्थे सफाई सेवकों पर लाठीचार्ज किया गया। यहां तक की महिलाओं और बुजुर्ग महिलाओं के सिरों पर बेरहमी से डंडे मारे गए जो एक तरह से उनकी जान लेने की कोशिश थी। अजय खोसला ने कहा कि पंजाब सरकार ने उन्हें सस्पेंड करके पल्ला झाड़ लिया लेकिन उनकी मांग है कि उन सभी पुलिस कर्मियों को डिसमिस किया जाए। अजय खोसला ने कहा कि जालंधा के भगवान वाल्मीकि चौक से संतो की तरफ आदेश जारी हो चुके है जो हर हालातों में लागू करवाए जाएंगे। उन्होंने पंजाब और जालंधर के लोगों से इस बंद की कॉल को समर्थन देने की अपील की।


