रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) में मंगलवार सुबह PhD स्कॉलर युवती की करंट लगने से मौत हो गई। वह गर्ल्स हॉस्टल से अपने विभाग में पढ़ाई के लिए जा रही थी। इसी दौरान वह अचानक कच्चे रास्ते पर नीचे गिर पड़ी। यह देखकर स्टूडेंट उसे उठाने के लिए दौड़े।

जब तक वह युवती को अस्पताल ले गए, उसकी मौत हो चुकी थी। मरने वाली युवती हरियाणा की रहने वाली थी। वह गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। शुरूआती जांच में इसे करंट लगने से मौत माना जा रहा है। हालांकि अभी जांच की जा रही है। वहीं छात्रा के परिवार को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर एक स्टूडेंट ने कहा- नार्थ कैंपस व साउथ कैंपस के बाहर पानी खड़ा हो जाता है। इसी एरिया में गर्ल्स हास्टल हैं। वहां पर इलेक्ट्रिक पोल से शॉट हो गया। इस वजह से करंट आ गया। जैसे ही ज्योति वहां से गुजरने लगी तो उसे करंट लग गया। वहीं इस घटना से गुस्साए स्टूडेंट ने PU के वाइस चांसलर के घर का घेराव कर दिया है। स्टूडेंट्स गेट फांदकर अंदर घुसे। माहौल तनावपूर्ण देखते हुए यहां चंडीगढ़ पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं।


