रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब स्टेट वेटनरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। एसोसिएशन ने 31 जुलाई 2026 को मोहाली स्थित पशुपालन विभाग के निदेशक कार्यालय के समक्ष विशाल विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय तरनतारन में जिला प्रधान बलजिंदर सिंह कुलार की अध्यक्षता में आयोजित एक आपातकालीन बैठक के दौरान सर्वसम्मति से लिया गया। इस बैठक में तरनतारन जिले की तीनों तहसीलों के प्रधान – हरचरण सिंह धुंदा, गुरशरण सिंह पट्टी और सरूप सिंह ढिल्लो विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठकों में केवल खोखले आश्वासन मिले
बैठक के बाद एसोसिएशन के स्टेट एडवाइजर दलजीत सिंह चहल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी जायज मांगों के समाधान के लिए संगठन के प्रतिनिधिमंडल की पशुपालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शाही के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। लेकिन, हर बार अधिकारियों और सरकार की ओर से केवल जल्द मांगें पूरी करने का खोखला आश्वासन ही मिला, धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।


