रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार और 3 लाख सरकारी मुलाजिमों के बीच आर-पार की लड़ाई शुरू हो गई है। सरकार ने ढ़ाई हजार मुलाजिमों की लिस्ट तैयार कर ली है, जो बीती 27 अगस्त को दफ्तर से गैरहाजिर होकर हड़ताल में शामिल हुए थे। सरकारी सोर्सेज के मुताबिक इनकी गैरहाजिरी का कोई उपयुक्त कारण नहीं था।
अब सरकार इन पर सर्विस रूल्स के मुताबिक सस्पेंड करने, फोर्स लीव पर भेजने, सेलरी काटने से लेकर नियमों से जुड़ी कोई भी कार्रवाई कर सकती है। वहीं मुलाजिमों ने भी सरकार के सामने झुकने से इनकार कर दिया है। मुलाजिमों ने सीधे CM भगवंत मान के खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक शुरू कर दी है। जिसमें CM को फेसबुक, X (पहले द्विटर) और इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने की अपील की गई है। कल मुलाजिमों की लुधियाना में मीटिंग भी रखी गई है।
Advertisement


