रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में लेडी सिंगम इंस्पेक्टर की एंट्री ने शहर में तहलका मचा दिया। यह तहलका गैंगस्टर वर्ग में फैला है। दरअसल जालंधर की एडीसीपी टू माधवी शर्मा ने उन गैंगस्टरों के अड्डे पर रेड कर दी जिनके अड्डों पर कभी रेड ही नहीं हुई थी। पुलिस खाना पूर्ति करके लौट आती थी लेकिन पीपीएस माधवी शर्मा ने ऐसा जोर दिखाया कि शहर में हिस्ट्री बना डाली।
एडीसीपी में जिन गैंगस्टरों पर रेड की उनके नाम अमन फतेह गैंग है। पुलिस ने अमन के पिता सेमा को गिरफ्तार कर लिया लेकिन इसी दौरान भीड़ थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी जय इन्दर के देखरेख में एक भीड़ सेमा को छुड़वा कर फरार हो गई। इतना ही नहीं एसएचओ जय इन्दर ने रेड से पहले सूचना लीक कर कर दी थी जिसके चलते इस एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है। हैरानी की बात है कि शहर में इतने सीनियर ऑफिसर बैठे थे लेकिन अमन फतेह गैंग पर तब शिकंजा नहीं कसा गया जब उन्होंने श्री देवी तालाब मंदिर में पथराव किया।
—
श्री देवी तालाब मंदिर एफआईआर को लेकर याचिका तैयार
उधर कुछ लोगों ने श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर विनीत धीर की शुक्राना यात्रा दौरान हुई पत्थरबाजी को लेकर याचिका तैयार की है। बताया जा रहा है कि इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी शक जताया कि पुलिस ने कोई एफआईआर ही दर्ज नहीं की और इसी लिए किसी आरोपी को न ही तो गिरफ्तार किया और न ही रेड हुई।


