Close Menu
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
What's Hot

पंजाब पुलिस के 20 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, अमृतसर के सीपी गुरप्रीत सिंह ढिल्लो को बॉर्डर रेंज भेजा, कई जिलों के SSP भी बदले

Sponsor: Rozana MailSeptember 1, 2026

अकाली-भाजपा के गंठबंधन का पंजाब से पहले PU में दिखा ट्रेलर: ABVP की प्रचण्ड जीत, अकाली दल के विंग ने दिया था समर्थन, नए प्रधान ने झाड़ू तोड़ जश्न मनाया

Sponsor: Rozana MailAugust 31, 2026

सांसद और प्रदेश कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश, पढ़ें क्या है मामला

Sponsor: Rozana MailAugust 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Breaking News
  • पंजाब पुलिस के 20 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, अमृतसर के सीपी गुरप्रीत सिंह ढिल्लो को बॉर्डर रेंज भेजा, कई जिलों के SSP भी बदले
  • अकाली-भाजपा के गंठबंधन का पंजाब से पहले PU में दिखा ट्रेलर: ABVP की प्रचण्ड जीत, अकाली दल के विंग ने दिया था समर्थन, नए प्रधान ने झाड़ू तोड़ जश्न मनाया
  • सांसद और प्रदेश कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश, पढ़ें क्या है मामला
  • जालंधर में लेडी सिंगम की एंट्री: आते ही अमन-फतेह गैंग पर शिकंजा, लापरवाही बरतने वाले बस्ती बावा खेल के एसएचओ को सस्पेंड किया
  • घोर कलयुग: बेटे ने पत्नी संग मिल कर अपने ही पिता की हत्या की, सिर पर मारे तेजधार हथियार, लव मैरिज करवाने से खफा पिता ने घर से निकाला हुआ था
  • सरकार खिलाफ हड़ताल में उतरे मुलाजिमों की लिस्ट तैयार, एक्शन के मूड में पंजाब सरकार, मुलाजिमों ने भी CM खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक शुरू की
  • Jalandhar News: जालंधर में युवक की तेजधार हथियारों से हत्या, शव खाली प्लॉट में मिला, तीन दिन पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ था
  • पंजाब में पूर्व आर्मी मैन की पत्नी की हत्या: घर में घुसे लुटेरों ने नंगी तारों से करंट लगाया, कैश और गहने लूटे
  • अगले माह होगा अकाली-भाजपा में गठबंधन, भाजपा बड़े भाई के तौर पर भूमिका निभाएगी, सुखबीर बादल भाजपा के फार्मूले से संतुष्ट
  • सेंट सोल्जर कॉलेज की लेक्चरर नेहा बस्सी की हत्या के बाद पति और उसकी विवाहित गर्लफ्रेंड की चैटिंग आई सामने, बेशर्मी की सभी हदें की हुई थी पार, नेहा की हत्या के बाद गर्लफ्रेंड ने खुद के पति की हत्या करके शादी करने की थी प्लैनिंग
Facebook Instagram YouTube WhatsApp
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
rozanamail.comrozanamail.com
Home»Punjab»राज्यसभा में उपनेता हटाए जाने पर राघव चड्ढा का सोशल मीडिया पर पहला बयान: कहा- मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं, आम आदमी को ये मेरा संदेश है.. क्या बगावत पर उतरेंगे राघव चड्ढा, पढ़ें
Punjab

राज्यसभा में उपनेता हटाए जाने पर राघव चड्ढा का सोशल मीडिया पर पहला बयान: कहा- मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं, आम आदमी को ये मेरा संदेश है.. क्या बगावत पर उतरेंगे राघव चड्ढा, पढ़ें

Sponsored By: Rozana MailApril 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Email
Share
Facebook WhatsApp Copy Link

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्डा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने को लेकर शुक्रवार को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में कहा- मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। आम आदमी को ये मेरा संदेश है।

राघव चड्ढा ने कहा कि मैंने पब्लिक के मुद्दे उठाए, इससे AAP को क्या नुकसान हुआ? वीडियो के आखिर में उन्होंने AAP को चेतावनी दी कि आवाज खामोश कराने वालों के सामने मैं सैलाब बनकर आऊंगा। हालांकि, राघव ने न तो पार्टी के किसी नेता का नाम लिया और न ही पार्टी छोड़ने या आगे की रणनीति को लेकर कुछ कहा। AAP ने गुरुवार को चड्डा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। पंजाब से ही राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को उनकी जगह दे दी। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर जानकारी दी थी। लेटर में कहा कि चड्डा को सदन में पार्टी की तरफ से बोलने का समय न दिया जाए। पार्टी ने इस फैसले की वजह नहीं बताई। राघव 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल 2028 तक है। हालांकि, राघव चड्ढा ने लंबे समय से पार्टी से दूरी बना ली थी और AAP को लेकर कोई बयान नहीं दिया। यहां तक कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के वक्त वह UK में थे। शराब घोटाला मामले में केजरीवाल के बरी होने पर भी उन्होंने एक शब्द नहीं कहा था।

यह कहीं चार बड़ी बातें

जिस मुद्दे को कोई नहीं उठाता, मैंने वह उठाए:  वीडियो में चड्डा संसद परिसर में खड़े होकर बोल रहे हैं। उन्होंने कहा-मुझे जब भी पार्लियामेंट में बोलने का मौका मिलता है, मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं। शायद ऐसे टॉपिक्स उठाता हूं, जिसे आमतौर पर संसद में नहीं उठाया जाता। लेकिन क्या जनता के मुद्दे उठाना, पब्लिक इश्यूज पर बात करना कोई अपराध है। क्या मैंने कोई गुनाह कर दिया। क्या मैंने कुछ गलत किया।

मेरे बोलने पर रोक क्यों लगानी चाही: ये सवाल आज मैं इसलिए पूछ रहा हूं, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सेक्रेटरिएट को ये कहा है कि राघव चड्ढा के बोलने पर रोक लगा दी जाए। जी हां, आम आदमी पार्टी ने पार्लियामेंट को ये सूचित किया है कि राघव चड्ढा को बोलने का मौका न दिया जाए। राघव ने कहा कि अब भला कोई मेरे बोलने पर रोक क्यों लगाना चाहेगा। मैं तो जब बात करता हूं, देश के आम आदमी की बात करता हूं।

मैंने तो जनता के मुद्दे ही उठाए: मैं एयरपोर्ट पर मिल रहे महंगे खाने की बात करता हूं। जोमेटो-ब्लिंकिट के डिलीवरी राइडर्स की प्रॉब्लम की बात रखी। खाने में मिलावट का मुद्दा उठाया। टोल प्लाजा लूट से लेकर बैंक चार्जेस लूट की बात की। यहां तक कि मिडिल क्लास पर टैक्स के बोझ से लेकर कॉन्टेंट क्रिएटर्स पर स्ट्राइक क्यों की जाती है। टेलीकॉम कंपनियां कैसे 12 महीने में 13 महीने का हमसे रिचार्ज करवाती हैं। डेटा रोलओवर नहीं देती हैं। रीचार्ज खत्म होने के बाद इनकमिंग रोक देती हैं।

मेरे बोलने से AAP को क्या नुकसान हुआ: ये मुद्दे उठाने के  बाद देश के आम आदमी का तो फायदा हुआ, इससे आम आदमी पार्टी का क्या नुकसान हुआ। भला कोई मुझे बोलने से क्यों रोकना चाहेगा। कोई मेरी आवाज को क्यों बंद करना चाहेगा। जिन लोगों ने आज पार्लियामेंट में मेरे बोलने का अधिकार मुझसे छीन लिया, मुझे खामोश कर दिया, मैं उन्हें भी कुछ कहना चाहता हूं। मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना। मैं वो दरिया हूं, जो वक्त आने पर सैलाब बनता है।

Advertisement
width="640" Advertisement
Rozana Mail
  • Website

Related Posts

पंजाब पुलिस के 20 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, अमृतसर के सीपी गुरप्रीत सिंह ढिल्लो को बॉर्डर रेंज भेजा, कई जिलों के SSP भी बदले

Sponsor: Rozana MailSeptember 1, 2026

अकाली-भाजपा के गंठबंधन का पंजाब से पहले PU में दिखा ट्रेलर: ABVP की प्रचण्ड जीत, अकाली दल के विंग ने दिया था समर्थन, नए प्रधान ने झाड़ू तोड़ जश्न मनाया

Sponsor: Rozana MailAugust 31, 2026

सांसद और प्रदेश कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश, पढ़ें क्या है मामला

Sponsor: Rozana MailAugust 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Stay In Touch
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
Latest Articles
  • पंजाब पुलिस के 20 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, अमृतसर के सीपी गुरप्रीत सिंह ढिल्लो को बॉर्डर रेंज भेजा, कई जिलों के SSP भी बदले
  • अकाली-भाजपा के गंठबंधन का पंजाब से पहले PU में दिखा ट्रेलर: ABVP की प्रचण्ड जीत, अकाली दल के विंग ने दिया था समर्थन, नए प्रधान ने झाड़ू तोड़ जश्न मनाया
  • सांसद और प्रदेश कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश, पढ़ें क्या है मामला
Top Posts

जालंधर में गऊ/बेल तस्कर पकड़े, दो मरले के मकान में बांध रखे थे पशु, हर रोज दो दो करके भेजते थे गुरदासपुर

December 6, 20244,349

धीरेन्द्र शास्त्री ने जान से मारने की धमकी पर दिया बयान: कहा जल्द अमृतसर जाऊंगा, परवाना ने हरिहर मंदिर को हरमंदिर समझा

December 3, 20244,180

बांग्लादेश में हिंदुओं के कत्लेआम खिलाफ जालंधर में प्रोटेस्ट, कट्टरपंथ के खात्मे की मांग

December 5, 20243,636

जालंधर पुलिस पर नशा तस्कर और रिश्तेदारों ने कर दिया अटैक, चार मुलाजिम घायल, 10 नंबरी तस्कर को पकड़ने गई थी पुलिस

December 3, 20243,457
All Right Reserved © 2026 Rozana Mail. News
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Technical Support
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.