Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में पटियाला पुलिस की कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग के मामले में SSP वरूण शर्मा पर गाज गिर गई है। पटियाला के SSP शर्मा को अचानक छुट्टी पर भेज दिया गया है। उनकी जगह पर संगरूर के SSP सरताज सिंह चहल पटियाला के एसएसपी का अतिरिक्त चार्ज देखेंगे। बता दें कि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने एक कॉल रिकॉर्डिंग पोस्ट की थी। उन्होंने दावा किया था कि यह कॉल रिकॉर्डिंग पटियाला पुलिस की कॉन्फ्रेंस कॉल पर हुई मीटिंग की है। जिसमें पटियाला के SSP वरूण शर्मा DSP’s को अकाली उम्मीदवारों के साथ नामांकन के वक्त…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना से नशे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। लुधियाना के बालाजी कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी पर फायरिंग कर दी। पत्नी का कसूर यह था कि उसने अपने पति को नशे के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। गुस्से में आए पति ने पत्नी पर गोली चला दी जो उसके सिर के ऊपर से निकल कर दीवार पर लगी। महिला तुरंत घर के बाहर भागी और पड़ोसियों के घर छिप कर जान बचाई। पड़ोसियों ने गोली चलने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के पटियाला में मंगलवार को दुकानदारों ने दिलजीत दोसांझ की फिल्म की शूटिंग पर बवाल हो गया। दुकानदारों का कहना था कि उनकी दुकानों के सामने उनकी बिना परमिशन के शूटिंग की जा रही है। पुलिस ने भी उन्हें दुकानों की ओर नहीं जाने दिया। उन्होंने जमकर हंगामा किया। इसके बाद वह दुकान तक पहुंचे तो दुकानदारों को इस बात की भी गुस्सा जताया कि उनकी दुकानों के बोर्डों को दबाकर फिल्म वालों ने उर्दू भाषा में लिखे बोर्ड उनकी दुकान पर लगा दिए थे। हालांकि, दुकानदारों के विरोध से शूटिंग में कोई रुकावट नहीं…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के लेदर कॉम्प्लेक्स में बैट बनाने वाली फैक्ट्री में वर्कर की रहस्यमय स्थिति में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसके परिजनों को बेटे का एक्सीडेंट होने का कॉल आया था लेकिन जैसे ही वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो बेटे का शव सफेद कपड़े में लिपटा था। मृतक की पहचान तरुण कुमार के रूप में हुई है। वह 6 माह पहले ही उक्त फैक्ट्री में जॉब पर लगा था। मृतक युवक के परिजनों का आरोप है कि उन्हें शव नहीं दिखाया गया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि तरुण की पेंट गायब थी।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में लंबे समय तक बतौर एसीपी रहे अधिकारी को डीजीपी ने सस्पेंड कर दिया है। एसीपी कैंट रहे बबनदीप सिंह इस समय होशियारपुर हैड क्वाटर डीएसपी थे। जानकारी अनुसार उन पर आरोप लगे है कि पटियाला में राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ में पांच दिन के कोर्स दौरान डीएसपी बबनदीप सिंह ने कुछ ऐसी हरकतें की जिससे पंजाब पुलिस बल का नाम खराब और बदनाम हुआ। ऐसे में उन्होंने तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कांग्रेस की नेत्री नवजोत कौर सिद्धू को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। कुछ समय से मैडम सिद्धू का पार्टी में करप्शन को लेकर जारी किए बयानों को लेकर चर्चा चल रही थी लेकिन अब पंजाब प्रधान राजा वडिंग ने नवजोत कौर सिद्धू खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। उनकी तरफ से जारी की लेटर में एक ही लाइन में सस्पेंड लिखा गया है। इसमें सस्पेंड किए जाने का कोई भी कारण या फिर अपना पक्ष देने का समय तक नहीं लिखा है। नवजोत कौर सिद्धू के 500 करोड़ में सीएम की कुर्सी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर स्थित प्रसिद्ध गुलाब देवी अस्पताल में आज पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पहुंचे। अस्पताल परिसर में कमेटी की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यपाल ने अस्पताल द्वारा तैयार किए गए विशेष म्यूजियम का उद्घाटन किया और नर्सिंग कॉलेज से पास-आउट छात्रों को अपने हाथों से सर्टिफिकेट प्रदान किए। कार्यक्रम में राज्यपाल कटारिया ने कहा कि यह स्थान इतिहास से जुड़ा हुआ है और देश के हर नागरिक के मन में लाला लाजपत राय के प्रति गहरी श्रद्धा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल द्वारा लाला जी की स्मृति को संजोकर रखना…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने ऐलान किया कि वह 2027 में गिद्दड़बाहा से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि गिद्दड़बाहा के लोगों ने इसकी मांग की है। अभी तक सुखबीर बादल जलालाबाद से चुनाव लड़ते रहे हैं। उन्होंने 2009 में जलालाबाद से उपचुनाव जीता। इसके बाद 2012 और 2017 में इसी सीट से चुनाव जीता। हालांकि 2022 के चुनाव में वह जलालाबाद सीट हार गए। गिद्दड़बाहा से पूर्व सीएम व सुखबीर बादल के पिता परकाश सिंह बादल भी चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि लंबी को बादल परिवार का गढ़ माना जाता है। मगर, पिछले चुनाव…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि किसी का सिर फट गया तो किसी की गर्दन धड़ से अलग हो गई। देर रात 1 बजे 2 एंबुलेंस में शवों को सिविल अस्पताल लाया गया। मृतकों में 2 नाबालिग लड़कियां और 3 युवक थे। मृतकों की पहचान सिमरन उर्फ सिम्मू निवासी अजीत नगर, सतपाल सिंह सूखा व वीरू निवासी कोठे खंजूरा (जगराओं) के रूप में हुई है। लड़कियों में एक मोगा और एक तलवंडी साबो (बठिंडा) की बताई जा रही है।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के लव कुश चौक पर बीच सड़क यूपी स्टाइल में गाड़ी और बाइक्स खड़ी करके राहगीरों के लिए रास्ता रोकने और दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। यहां कुछ युवकों ने उपद्रव मचाया और लॉ एंड ऑर्डर की सरेआम धज्जियां उड़ाई। कुछ युवकों ने लव कुछ चौक पर बीच सड़क गाड़ी और बाइक्स खड़ी कर दी। करीब आधा दर्जन युवक आसपास खड़े रहे। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें गाड़ी साइड हटा कर रास्ता ब्लॉक करने का विरोध भी किया लेकिन उक्त युवकों ने उल्टा गाली गलौज शुरू कर दिया और गाड़ी साइड से…

Read More