Author: Rozana Mail

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में आज (मंगलवार) शाम प्राइवेट बस पर पहाड़ गिर गया। इससे 10 लोगों की मौत हो गई। अभी कई लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है। यह हादसा बरठीं के पास भलू में लैंडस्लाइड की वजह से पेश आया। बताया जा रहा है कि बस में 25 से 30 यात्री सवार है। छत पर मलबा व पत्थर गिरने के बस पूरी तरह दब गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में आई लव मोहम्मद का विवाद सुलझ गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को गले लगाकर अपनी अपनी गलती मान ली। इस दौरान केबिनेट मंत्री महेंद्र भगत, मेयर विनीत धीर, चन्दर गरेवाल भी मौजूद थे। अयूब खान और योगेश मैनी ने एक दूसरे को गले लगा कर एक दूसरे के त्यौहार मिल जुल कर मनाने का प्रण लिया। यहां पर एडवोकेट नईम खान, मजहर आलम भी मौजूद थे।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के नवांशहर में पुलिस की गैंगस्टर से मुठभेड़ हुई है। जिसमें गोली लगने से गैंगस्टर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बंगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी गैंगस्टर करनजीत सिंह उर्फ जस्सा जालंधर का रहने वाला है। बंगा के DSP हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस हथियार बरामद करने के लिए गैंगस्टर को बंगा-फगवाड़ा के मेन रोड पर ले गई थी। मौके देखकर गैंगस्टर ने पुलिस पर 3 गोलियां चलाईं। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिनमें से एक गोली गैंगस्टर के पैर पर लगी। जिससे वह घायल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): आई लव मोहम्मद विवाद के बीच जालंधर की मानव अधिकार परिषद की चेयरपर्सन और हिंदू नेता आरती राजपूत आज (7 अक्टूबर) कमिश्नर दफ्तर में मेमोरेंडम देने पहुंचीं। उन्होंने कहा कि जालंधर में ये विवाद बंद होना चाहिए। हर रोज सोशल मीडिया पर एक पक्ष चैलेंज कर रहा है। कहा जा रहा है कि अगर तुम 100 हो तो हम हजार हैं। इसका क्या मतलब। ये भड़काऊ बयान हैं। आरती राजपूत ने कहा कि पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। जो संगठन धरना दे रहा था या मेमोरेंडम सौंपने निकला था, वही लॉ एंड…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब सरकार ने भी कोल्ड्रिफ कफ सिरप की ब्रिकी और इसके उपयोग पर रोक लगा दी है। मध्य प्रदेश में इस सिरप के इस्तेमाल से 17 बच्चों की मौत हुई। इसके बाद पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने यह फैसला लिया है। इस संबंधी सेहत विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। पंजाब के सभी खुदरा विक्रेता, वितरक, पंजीकृत चिकित्सक, अस्पताल/स्वास्थ्य सेवा संस्थान, आदि इस प्रोडक्ट की खरीद, बिक्री या इसका उपयोग नहीं करेंगे। यदि राज्य में इसका कोई स्टॉक पाया गया तो इसकी जानकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन को भेजने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर में सोमवार देर रात एक हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई। इनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब एक प्राइवेट बस (PB03BG-6147) की छत पर बैठे करीब 15 युवक बस रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम (BRTS) के बढ़े हुए लेंटर से टकरा गए। टकराने से 3 की मौके पर मौत हुई, जबकि एक गंभीर घायल सहित तीन का इलाज चल रहा है। मकबूलपुरा की SHO अमनदीप कौर ने कहा कि बस भरी हुई थी। बस ड्राइव को पकड़ लिया है। उसे करीब आधा किलोमीटर आगे जाकर पता चला था…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक वकील ने सीजेआई बीआर गवई पर हमला करने की कोशिश की। यह घटना उस समय हुई जब सीजेआई की बेंच एक मामले की सुनवाई कर रही थी। कोर्ट रूम में मौजूद वकीलों के हवाले से न्यूज एजेंसी PTI ने बताया कि वकील ने सीजेआई की तरफ जूता फेंका। हालांकि, जूता उनकी बेंच तक नहीं पहुंच सका। सुरक्षाकर्मियों ने फौरन उसे पकड़ लिया। बाहर जाते वक्त वकील ने नारा लगाया- सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। घटना के बाद CJI ने अदालत में मौजूद वकीलों से अपनी दलीलें जारी रखने को…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में रविवार देर रात आग लग गई। हादसे में 8 मरीजों की मौत हो गई। इनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। रात 11 बजकर 20 मिनट पर यह आग ट्रॉमा सेंटर के न्यूरो आईसीयू वार्ड के स्टोर में लगी। यहां पेपर, आईसीयू का सामान और ब्लड सैंपलर ट्यूब रखे थे। ट्रॉमा सेंटर के नोडल ऑफिसर और सीनियर डॉक्टर ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। हादसे के समय आईसीयू में 11 मरीज थे। उसके बगल वाले आईसीयू में 13 मरीज थे। वहीं,…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर से इंग्लैंड के बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-117 (बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8) की बर्मिंघम एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट ने 4 अक्टूबर को दोपहर 12:52 बजे अमृतसर से उड़ान भरी थी और करीब 10 घंटे 45 मिनट बाद बर्मिंघम पहुंची थी। लैंडिंग से पहले विमान की रैम एयर टरबाइन (RAT) अपने आप एक्टिव हो गई, जिसके बाद पायलट ने एहतियातन इमरजेंसी लैंडिंग की। एअर इंडिया ने बताया कि सभी यात्री और क्रू पूरी तरह सुरक्षित हैं। जांच में पाया गया कि विमान के सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रोलिक सिस्टम सामान्य रूप…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कपूरथला जिले के फगवाड़ा में सीजन की पहली धुंध पड़ी है, जिसके कारण तापमान 4 डिग्री तक कम हुआ। धुंध के कारण लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। जिससे विजिब्लिटी बहुत हुई कम है स्कूल-कॉलेज के आने-जाने या दुकान-कारोबार में जाने वालों को अपने वाहनों की दिन में लाइट चला कर जाना पड़ रहा है। धुंध के कारण हवा में नमी बड़ी है जिससे धान की कटाई पर फर्क पड़ेगा। जानकारी अनुसार, फगवाड़ा में शुक्रवार को सुबह 6 बजे 25 डिग्री था आज सुबह 6 बजे 21 डिग्री तापमान है जिसके चलते मौसम…

Read More