Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में जिला परिषद-ब्लॉक समिति चुनावों को लेकर अफसरों की वायरल हुई तथा कथित ऑडियो के बाद मिलते जुलते सीन देखने को मिले। पंजाब भर में नामांकन करने आए अलग अलग उम्मीदवारों ने आप पार्टी पर धक्काशाही के आरोप लगाए। पंजाब में कहीं उम्मीदवार की फाइल छीन ली गई और कही नामांकन को लेकर विरोध और जोर दिखाया गया। आप और कांग्रेस के उम्मीदवारों में तो थप्पड़ चल पड़े। गुरदासपुर की बात करें तो कांग्रेस और आप कार्यकर्ता आमने सामने हो जाएं एक दूसरे की पगड़ियां उछाली गई। थप्पड़ मारे गए। अमृतसर में अकाली दल के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में बारात वाले घर में बैठे युवक की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। घटना जालंधर के साथ सटे फगवाड़ा की है। बताया जा रहा है कि मामूली बहस के बाद युवक की हत्या की गई। युवक के भाई ने दावा किया कि कार सवार युवकों ने भाई से पहले बहसबाजी की। जिसके बाद रिवॉल्वर निकालकर गले पर तान दी और गोली चला दी। गले में गोली लगने से भाई की मौके पर ही मौत हो गई। मारे गए युवक की पहचान अविनाश कुमार के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी भारत भूषण ने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई ने नशे की हालत में अपनी कार से दस गाड़ियों को टक्कर मारी। कार स्कूल की बस को टकरा रुकी लेकिन इसी दौरान कई लोग घायल हो गए। हादसा चंडीगढ़ के कैंबवाला रोड पर हुई। लोगों ने जब हादसा करने वाली कार रोकी तो उसमें वर्दी में एएसआई दलजीत सिंह था जो पूरी तरह नशे की हालत में था। लोगों ने उसकी वीडियो बनानी शुरू की तो उसने लोगों के साथ गाली गलौज की और हंगामा शुरू कर दिया।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में जिला परिषद-ब्लॉक समिति चुनाव के बीच पुलिस अधिकारियों की तथा कथित 17 मिनट की ऑडियो ने राज्य की राजनीति में बवाल मचा दिया। अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर बादल ने कॉन्फ्रेंस कॉल पर हुई एक मीटिंग की ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी करते दावा किया कि यह मीटिंग पटियाला पुलिस के अधिकारियों के बीच हो रही है। उसमें एसएसपी अलग-अलग डीएसपी से बात कर रहे हैं। अकाली दल ने इसको लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है और पटियाला के एसएसपी को हटा कर सीआरपीएफ तैनात करने की मांग की है। उधर बीजेपी के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के कपूरथला से बड़ी खबर आ रही है। कपूरथला में 12वीं की छात्रा ने एक युवक की ब्लैकमेलिंग से परेशान आकर सुसाइड कर लिया। आरोप है कि युवक ने लड़की को प्रेम जाल में फंसा उसके साथ शारीरिक संबंध बना कर वीडियो बनाए और अब उसे अश्लील वीडियो और तस्वीरें भेज कर वायरल करने की धमकी दे रहा था। युवक पवनदीप के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड करने शुरू कर दिए हैं।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में बीजेपी की महिला नेता की बेटी ने अपने घर में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। यह घटना बरनाला की है। मृतका की पहचान रमनदीप कौर के रूप में हुई है। वह बीए लास्ट एयर की स्टूडेंट थी। रमनदीप की मां बरनाला में बीजेपी सेकेट्री है। बताया जा रहा है कि कॉलेज फीस के पांच हजार रुपए न होने के कारण वह कुछ समय से परेशान थी जिसके चलते उसने सुसाइड कर लिया।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर भिंडरावाला के नाम पर हिंदू और सिखो को उकसाने वाले पोस्ट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं, लुधियाना पुलिस के पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की और गिरफ्तार किए युवक का आईएसआई से लिंक होने का भी शक जताया। आरोपी की पहचान अर्शदीप सिंह सैनी के रूप में हुई है। सीपी शर्मा ने बताया कि अर्शदीप सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करता था। आरोप के x पर 13000 फॉलोअर्स है। उन्होंने कहा कि आरोपी के फॉलोअर्स की गतिविधियों…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की पैरोल रिजेक्ट करने के विरोध में समर्थक अमृतसर में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान काफी संख्या में निहंग भी पहुंचे हुए हैं। उन्होंने अमृतपाल की फोटो भी ला रखी है और हाथों में बेड़ियां डाली हुई है। रणजीत एवेन्यू में इकट्ठा होने के बाद उन्होंने डीसी ऑफिस की तरफ मार्च शुरू कर दिया है। सांसद अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार जानबूझकर पैरोल देने से इनकार कर रही है। कानून व्यवस्था बिगड़ने की आड़ में जनता के प्रतिनिधि की आवाज दबाई जा रही है।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में 5 दिनों से चल रही रोडवेज-पनबस-पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। लुधियाना में यूनियन के उपप्रधान गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह संघर्ष कॉर्पोरेट की धक्केशाही के खिलाफ था और कर्मचारियों ने एकजुट होकर इसमें भाग लिया। वहीं पंजाब सरकार ने एक हजार नई बसें खरीदने का ऐलान किया है। गुरप्रीत सिंह के अनुसार, हड़ताल के दौरान पुलिस ने कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया था और उन पर 307 जैसी संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए। वहीं मैनेजमेंट की ओर से यह निर्देश जारी हुआ था कि…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शंभू-खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन करने वाले किसान मजदूर मोर्चा ने 5 दिसंबर को पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान कर दिया है। संयोजक सरवण पंधेर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि 26 जगहों पर ट्रेनें रोकी जाएंगी। यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक यानी 2 घंटे के लिए किया जाएगा। इस दौरान रोड जाम नहीं होगी। पंधेर ने कहा कि एमएसपी की गारंटी के कानून समेत किसानों की कई मांगों पर केंद्र और पंजाब सरकार की तरफ से फैसला नहीं लिया गया है।इसकी वजह से किसानों को प्रदर्शन के लिए…

Read More