Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पहलगाम आतंकी हमले के बाद जालंधर में सतर्कता के बीच कैंट एरिया से बंगाली लोगों को पकड़ा है। यह लोग बिना पुलिस वेरिफिकेशन के जालंधर कैंट रह रहे थे। लाल कुर्ती बाजार जालंधर छावनी में नाजायज रह रहे बंगाल से आए लोगों पर कैंटोनमेंट बोर्ड प्रधान एवं ब्रिगेडियर सुनील सोल ने खुद पहुंच कर कार्रवाई की। मौके पर भारतीय सेना और जालंधर समेत पंजाब कैंट बोर्ड के मुलाजिम भी मौजूद थे। ब्रिगेडियर सुनील सोल ने सभी को  आज दोपहर 4:30 बजे तक उक्त जगह को खाली करने के हुक्म जारी किए हैं।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान अमृतसर निवासी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से सात पिस्तौल (पांच पिस्तौल 30 बोर और दो ग्लॉक 9 एमएम), चार जिंदा कारतूस (.30 बोर) और 1,50,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला नशा नाम का व्यक्ति पाकिस्तान में बैठे तस्करों के साथ मिलकर भारत-पाकिस्तान सीमा के जरिए हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी कर रहा था। उसके स्थानीय…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के तोबड़ी मोहल्ले में पुलिस की रेड दौरान एक युवक नशे के केस में भगौड़े अपने जीजा को भगा ले गया। पुलिस ने अब जीजा साले दोनों पर केस दर्ज कर लिया है। कोट बाबा दीप सिंह नगर का रहने वाला गुरप्रीत सिंह काफी समय से भगौड़ा था जबकि हाल ही में उसे थाना आठ की पुलिस ने एक अन्य नशे के केस में नामजद किया था। पुलिस को इनपुट मिले कि गुरप्रीत के साले शंटी निवासी तोबड़ी मोहल्ला ने उसे अपने घर पनाह दी हुई है। जैसे ही पुलिस उसे पकड़ने गई तो शंटी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि वे पहलगाम अटैक की हर निष्पक्ष जांच में शामिल होने को तैयार हैं। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पर हर बार आरोप लगते हैं और यह बर्दाश्त नहीं है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जांच की बात कर रहे हैं और दूसरी ओर पाकिस्तान की फौज ने लगातार दूसरे दिन LoC पर गोली बारी की। भारतीय फौज ने इसका जवाब दिया। नुकसान की खबर नहीं हैं। भारत सरकार ने सभी मीडिया हाउस से अपील की है कि डिफेंस ऑपरेशन और…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा के नूंह में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पिकअप ने 11 लोगों को कुचल दिया, जिसमें 6 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में 4 महिलाएं गंभीर घायल हैं। हादसा इतना भयानक था कि कई शवों के 2 टुकड़े हो गए। ये सभी एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम करने आए थे। मरने वालों में 4 महिलाएं एक ही परिवार की थीं। हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ। सूचना के बाद फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को अल आफिया…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पटियाला के 18 साल के युवक की ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पटियाला के राजपुरा शहर के गुलाब नगर कॉलोनी के रहने वाले एकम सिंह साहनी (18) पुत्र अमरिंदर सिंह साहनी के रूप में हुई है। आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स शहर में कार पार्किंग में एक युवक से हुई कहासुनी के बाद युवकों ने एकम सिंह को गोलियां मारी गईं। जिसमें उसकी कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिवार को जब से बेटे की मौत का पता चला है, तब से परिवार सदमे में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर समेत पंजाब भर में स्थित स्पा सेंटर्स में पुलिस ने दबिश दी। जालंधर के मॉडल टाऊन में करीब 15 स्पा सेंटर्स में पुलिस ने दबिश दी। पंजाब में स्पा सेंटर्स में महिलाओं से हो रहे शोषण को रोकने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। जालंधर पुलिस ने स्पा मालिकों को चेतावनी दी है कि स्पा में कोई गलत काम होता दिखाई दिया तो कानूनी कारवाई की जाएगी।स्पा के मालिकों को दस्तावेज लेकर थाना 6 में पेश होने के लिए कहा गया है। माननीय हाईकोर्ट भी स्पा और मसाज सेंटरों को लेकर सख्त है।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भारत ने गुरुवार दोपहर INS सूरत युद्धपोत से मिसाइल की टेस्टिंग की है। टेस्टिंग सफल रही। सतह से समुद्र पर हमला करने का सफल परीक्षण किया गया। इससे पहले भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तान ने 24-25 अप्रैल को कराची तट से दूर अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के भीतर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण करने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। पाकिस्तानी एयरफोर्स ने पूरी रात खौफ के साये में काटी। कराची एयरबेस से 18 फाइटर जेट भारत से लगी सीमा की तरफ के पाक एयरफोर्स स्टेशनों पर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) और साहिबाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने अमृतसर में छापेमारी कर एक खालिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आतंकवादी पिछले 30 वर्षों से फरार चल रहा था। सूचना मिलने के बाद यूपी एटीएस की टीम ने अमृतसर ग्रामीण पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद टिम्मेवाला गांव में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आतंकवादी की पहचान मंगत सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर ग्रामीण में छिपा हुआ था। पुलिस अधिकारियों ने खालिस्तानी संगठन के सदस्य मंगत…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): देश की सुरक्षा और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने पहलगाम में अटैक करने वाले आतंकियों को पहचान कर ली है। इनमें से तीन आतंकी पाकिस्तानी है जबकि दो लोकल हैं। इनके नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू ताल्हा है। उधर इंडियन आर्मी ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है जो लोकल ही रहने वाले हैं। पिछले दो घंटे से पीएम आवास पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में पिछले दो घंटों से मीटिंग की जा रही है जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएस अजित डोभाल और अन्य…

Read More