Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के फरीदकोट में दो दोस्तों ने अपने एक साथी की किरच (धारदार हथियार) से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। यह वारदात मंगलवार-बुधवार मध्य रात को चांद मैरिज पैलेस के बाहर पेश आई। जहां ये सभी एक विवाह समारोह में शामिल थे। दो दिन इसी विवाह से संबंधित जागो पार्टी के दौरान आपस में हुई कहासूनी की रंजिश में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान न्यू कैंट रोड निवासी दिलप्रीत सिंह (28) के रूप में हुई और इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने मृतक के पिता गुरप्यार सिंह के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): फिलीपींस की राजधानी मनीला में एक पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए और ताबड़तोड़ 6 गोलियां चला दीं। हमलावरों में 2 पंजाबी भी शामिल बताए जा रहे हैं। वारदात के वक्त युवक ड्यूटी जा रहा था। रास्ते में सुनसान जगह पर अकेला पाकर उन्हें गोलियां मारीं गई। मनीला पुलिस ने 3 हमलावरों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक की 3 साल पहले ही शादी हुई थी। वह 9 साल पहले मनीला गया था। परिजनों का दावा है कि उन्हें मिली सूचना के मुताबिक…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब संगीत जगत की जानी-मानी सूफी गायिका ज्योति नूरां के घर के बाहर देर रात हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जालंधर के वसंत कुंज इलाके में स्थित उनके आवास पर एक अज्ञात स्कूटी सवार ने फायरिंग की और मौके से फरार हो गया। घटना के समय ज्योति नूरां घर के भीतर ही मौजूद थीं। गनीमत रही कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाबी और बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम के मैनेजर को किसी ने व्हाट्सएप कॉल पर जान से मारने की धमकी दी है। कॉल करने वाले ने कहा कि, तेरे दिन थोड़े ही रह गए हैं। इसके बाद मास्टर सलीम के मैनेजर ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। मास्टर सलीम के मैनजर की पहचान जोश के तौर पर हुई है। जोश ने बताया कि उसे 3 बार वॉट्सऐप कॉल की गई। दो बार उसने कॉल पिक नहीं की। इसके बाद आरोपी ने उसकी कार का फोटो भेज दिया और कहा कि उस…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ के बाद अब मोहाली के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई। सूचना मिलते ही संबंधित स्कूल प्रबंधन सतर्क हो गया और एहतियातन स्कूल में छुट्टी कर दी गई। इस संबंध में पेरेंट्स को मैसेज भेजकर जानकारी दी गई। वहीं, सुबह स्कूल पहुंचे कई बच्चों को गेट से ही वापस भेज दिया गया। धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और स्कूल परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को भी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज शहर में मंगलवार को एक हाईस्कूल में गोलीबारी हुई। पुलिस के मुताबिक इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 घायल हैं। अभी तक ये जानकारी नहीं आई है कि मरने वालों में कोई छात्र शामिल है या नहीं। स्कूल को एहतियातन बंद कर दिया गया है। इलाके के विधायक लैरी न्यूफेल्ड ने बताया कि हालात को काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर भेजी गईं हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो लोग अपने परिवार…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अबोहर में मलोट रोड पर ट्रक यूनियन के पास स्थित एक होटल में मंगलवार शाम एक युवती की हत्या कर दी गई। उसका शव होटल के कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। युवती की गर्दन तेजधार हथियार से काटी गई है। मौके पर पुलिस अधिकारी जांच के लिए पहुंचे हैं। लड़की शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है और उसकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी। लड़की एक लड़के के साथ होटल में पहुंची थी, जो होटलकर्मियों को जोमैटो से खाना ऑर्डर करने का बहाना लगाकर वहां से निकल गया। सूत्रों के अनुसार, लड़का गिरफ्तार हो…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल (SSOC), अमृतसर ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। खुफिया जानकारी के आधार पर की गई विशेष कार्रवाई में SSOC ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI समर्थित आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने RDX आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद की है और अमृतसर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार यह विस्फोटक डिवाइस किसी बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने के इरादे से तैयार की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोगा में दिनदहाड़े 2 दोस्तों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस दौरान दोनों के पैरों में गोलियां लगी है। एक को तीन गोलियां, जबकि दूसरे के पैर में एक गोल लगी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। फायरिंग से जुड़ा एक वीडियो भी ‘निरवैर_सिंह_607’ के नाम से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया, जिसमें आरोपी बाइक पर जाते हुए दिख रहे हैं और रास्ते में जा रहे युवकों पर अचानक फायरिंग कर देते हैं। वहीं फायरिंग की बंबीहा गैंग ने जिम्मेदारी ली है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है,…

Read More