Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सेवा तीर्थ में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तरफ से पीएम मोदी को अमेरिका आने का न्योता दिया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, रणनीतिक तकनीक और इंडो-पैसिफिक सहयोग समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति और ईरान संकट पर भी बातचीत हुई। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और अमेरिकी अंडर सेक्रेटरी एलिसन हूकर भी मौजूद थीं।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दुबई में हीरों के कारोबार में निवेश के नाम पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक दंपति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान होशियारपुर जिले के तलवाड़ा निवासी अतुल वर्मा और उनकी पत्नी रिया वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में जालंधर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारी राकेश कुमार ने बताया कि वह बस्ती दानिशमंदा निवासी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अतुल वर्मा और रिया वर्मा ने खुद को ज्वैलरी कारोबारी बताकर उन्हें दुबई में हीरों के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): प्रवर्तन निदेशालय (ED) जालंधर ने मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन का चेंज ऑफ लैंड यूज (CLU) हासिल करने के मामले में इंडियन कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसायटी के सचिव अजय सहगल को गिरफ्तार किया है। ED की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि 15 किसानों की 30.5 एकड़ जमीन से जुड़े फर्जी कंसेंट लेटर तैयार किए गए। इन दस्तावेजों पर जमीन मालिकों के नकली हस्ताक्षर और फर्जी अंगूठे लगाकर CLU हासिल किया गया। इसी आधार पर ‘संटेक सिटी’ नाम का बड़ा रियल एस्टेट प्रोजेक्ट विकसित किया गया।यह जांच पंजाब पुलिस की एफआईआर के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पत्नी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर भारतीय सेना के एक जवान ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले जवान ने फेसबुक पर लाइव आकर बताया कि उसकी पत्नी शादी के 2 महीने बाद ही अपने प्रेमी के साथ भाग गई। मृतक की पहचान गुरदासपुर में बटला के गांव छित के रहने वाले कंवलजीत सिंह (30) के रूप में हुई है। करीब 3 साल पहले वह सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में 17 सिख रेजिमेंट, जयपुर में तैनात थे। हाल ही में उन्हें अस्थायी नियुक्ति पर जबलपुर (मध्य प्रदेश)…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के 6 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में आंधी, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। वहीं चंडीगढ़ और राज्य के 17 जिलों नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में भी अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की संभावना जताई गई है। 28 मई तक हीटवेव चलने की संभावना है। शुक्रवार को मौसम में बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। हिमाचल और सीमावर्ती जिलों…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के बीएमसी चौक पर तेजरफ्तार ऑडी कार और एक अन्य गाड़ी में टक्कर होने के बाद ऑडी कार पलट गई। गाड़ी चला रहा युवक बेहद नशे की हालत में था। आनन फानन में राहगीर इकट्ठा हुए लेकिन देखते ही देखते दोनों कार सवार लोग आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है और दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा कर लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में आज से जान के लिए खतरा और खुंखार लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए मुहिम चलेगी। CM भगवंत मान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए एक्स पर पोस्ट कर मुहिम चलाने की जानकारी दी। सीएम मान ने लिखा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करती है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब सरकार बच्चों और राहगीरों की जान के लिए खतरा बने लावारिस और जानलेवा कुत्तों को खत्म करने के लिए एक बड़ी मुहिम शुरू करने जा रही है। इससे पहले 10 मार्च…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरदासपुर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह धारीवाल के पास तेज रफ्तार टूरिस्ट बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। बस अमृतसर से जम्मू जा रही थी और इसमें ज्यादातर कॉलेज स्टूडेंट सवार थे। बस पलटते ही पीछे चल रही 3 से 4 गाड़ियां भी एक-दूसरे से टकरा गईं। हादसे में 2 कॉलेज छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी कॉलेज स्टूडेंट अमृतसर के ग्लोबल कॉलेज में पढ़ते हैं। पेपर खत्म होने और छुट्टियां शुरू होने के बाद…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में गुरूवार दोपहर 3  मंजिला घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद पूरे घर को आग लग गई। जिसमें झुलसकर सुमन नाम की महिला की मौत हो गई जबकि गुरप्रीत की हालत गंभीर बनी हुई है। यह धमाका इतना तेज था कि घर की छत और दीवारों पर दरारें पड़ गईं। खिड़कियों के सारे शीशे टूट गए। आसपास के घरों में भी दीवारें हिल गईं। धमाके का पता चलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। ACP सुरिंदरपाल सिंह ने कहा कि 2 फायर टेंडरों की मदद से करीब आधे…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): वीरवार को गदईपुर के बाद लांबड़ा में भी मर्डर का मामला सामने आया है। लांबड़ा के गांव नाहला में पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी अनुसार वीरवार सुबह संतोख कुमार का अपनी पत्नी सीता विश्वकर्मा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान संतोख कुमार ने पहले तो गाली गलौच किया लेकिन देखते ही देखते उसने गैस से तवा उठाकर अपनी पत्नी को मारना शुरू कर दिया। संतोख ने सीता विश्वकर्मा के सिर पर बेरहमी से तवे के कई वार किए। शोर सुन कर आसपास के लोग…

Read More