Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे सेक्टर-42 स्थित गर्ल्स कॉलेज के सामने एक महिला पर गोली चला दी गई। गोली महिला के सिर में लगी, जिससे वह मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ी। घटना उस समय हुई, जब महिला कोर्ट के आदेश पर अपने मकान का कब्जा लेने पहुंची थी। महिला की पहचान मनविंदर कौर के रूप में हुई है। वह कोर्ट के आदेश के अनुसार अपने मकान का कब्जा लेने आई थीं। कब्जा दिलाने की प्रक्रिया के दौरान उनके साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, ताकि कोर्ट के आदेश का पालन कराया जा सके।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भारत ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में शुक्रवार को 15 मिनट के अंदर 2 गोल्ड जीत लिए हैं। रात 8:56 बजे जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने विमेंस 48 kg वेट कैटेगरी के फाइनल में कनाडा की खिलाड़ी हेइडी क्वाच को 2-1 से हराया। उसके बाद 9:11 बजे हर्ष सिंह ने पुरुषों के 60 kg में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को 10-0 से हराया और दूसरा गोल्ड दिलाया। इन दो गोल्ड के सहारे भारत मेडल टैली में 9वें स्थान पर है। उसके पास 5 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज सहित 19 मेडल हैं।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अभी अभी कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला हुआ है। इसे टारगेट किलिंग का नाम दिया गया है। आतंकियों ने काम कर रहे मजदूरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि एक घायल हुआ है। फायरिंग करने के बाद आतंकी फरारा हो गए। सूचना मिलते ही आर्मी ने मौके पर पहुंच कर जांच पूरे इलाके को घेर लिया है। सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घायल मजदूर को अनंतनाग में रेफर किया गया है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने कहा कि यह बेहद गंभीर वारदात थी, जिसने समाज को झकझोर दिया। कोर्ट ने 13 जुलाई को ताहिर, नाजिम, काशिम, अनस और जावेद को हत्या, अपहरण, दंगा और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने का दोषी ठहराया था। वहीं, 11 आरोपियों में से 6 को बरी कर दिया गया था। लोकल कोर्ट ने कहा – ” ताहिर हुसैन हथियारों से लैस उस भीड़ का हिस्सा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में करीब 7 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी थम नहीं रही है। फिरोजुपर से सांसद शेर सिंह घुबाया ने कहा कि राजा वडिंग सही काम नहीं कर रहे हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पंजाब के लोग वडिंग से नाराज हैं। उनका कहना है कि राजा वडिंग ने कहा कि नए लोगों को टिकट देना है। जिसकी वजह से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि पार्टी से ऊपर कोई नहीं है। वडिंग ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ नहीं कहा। वहीं कांग्रेस नेता कुलदीप…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): देशभर में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के तीन जिलों रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में गुरुवार सुबह लैंडस्लाइड हुई। गौरीकुंड के पास लैंडस्लाइड होने से केदारनाथ ट्रैकिंग रूट बंद कर दिया गया है और तीर्थयात्रियों को रोका गया है। हरिद्वार में गंगा के तेज बहाव में गंगाजल भरते समय युवक बहने लगा। घाट पर ड्यूटी कर रही SDRF टीम ने उसे बचा लिया। वहीं, रुद्रप्रयाग में सिल्ली के पास मलबा आने से हाईवे कुछ देर बाधित रहा,…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बरनाला में सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज के बाद चल रहे प्रोटेस्ट को लेकर वीरवार को पंजाब बंद को भरपूर समर्थन मिला। इसी बंद के दौरान अमृतसर में भंडारी पुल पर तैनात एंटी राइट पुलिस (ARP) के जवान रणबीर सिंह की मौत हो गई। वह इमरजेंसी कॉल पर घर जा रहे थे। इसी दौरान भंडारी पुल पर लगाई रस्सी में उनका गला फंस गया और वह स्कूटी से गिर गए। रस्सी से गला घुटने से उनकी मौत हो गई। भंडारी पुल को प्रदर्शनकारियों ने जाम कर दिया गया है। यहां से लोगों को नहीं निकलने दिया जा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब का फार्मेसी एग्जाम मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। इसको लेकर बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि इस भर्ती की आगे की पूरी चयन प्रक्रिया याचिका के अंतिम फैसले के अधीन रहेगी। ये याचिका केशव कंबोज नाम के शख्स समेत अन्य ने दायर की है। उन्होंने एग्जाम कैंसिल करने की मांग की है। सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार के AAG टीपीएस वालिया पेश हुए। उन्होंने हाईकोर्ट से लिखित जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। याचिकाकर्ता के वकील सार्थक गुप्ता को प्रतिवादी नंबर-3 और 4 को दस्ती नोटिस (हाथों-हाथ…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हैदराबाद में आयोजित 11वीं ऑल इंडिया पुलिस गेम्स (जूडो क्लस्टर) में जालंधर के थाना भार्गव कैंप में तैनात कांस्टेबल दिनेश भट्टी ने ओपन 2 केटेगरी (110+) में ब्रोंज मेडल जीत कर पंजाब पुलिस के साथ साथ जालंधर पुलिस का नाम रोशन किया। दिनेश भट्टी ऑन ड्यूटी कई अपराधियों और नशा तस्करों को जेल भेजने के साथ साथ खेल की भी प्रैक्टिस लगातार करते रहते है। दिनेश भट्टी 2017 में स्पोर्ट्स कोटे में ही पंजाब पुलिस में भर्ती हुए थे। दिनेश ने बताया कि वह 2022 तक सेंटर स्पोर्टस पंजाब पुलिस पीएपी रहे और फिर जनरल ड्यूटी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब स्टेट वेटनरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। एसोसिएशन ने 31 जुलाई 2026 को मोहाली स्थित पशुपालन विभाग के निदेशक कार्यालय के समक्ष विशाल विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय तरनतारन में जिला प्रधान बलजिंदर सिंह कुलार की अध्यक्षता में आयोजित एक आपातकालीन बैठक के दौरान सर्वसम्मति से लिया गया। इस बैठक में तरनतारन जिले की तीनों तहसीलों के प्रधान – हरचरण सिंह धुंदा, गुरशरण सिंह पट्टी और सरूप सिंह ढिल्लो विशेष रूप से उपस्थित रहे।…

Read More