Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मॉडल टाउन में आप नेता लक्की ओबेरॉय की गोलियां मार कर हत्या के मामले में रोजाना मेल न्यूज द्वारा जो खबर प्रकाशित की गई थी उस पर खुद जोगा फोल्ड़ीवाल ने ही पुष्टि कर दी है। जोगा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म में एक पोस्ट डाला जिसमें हत्या करने के कारण लिखा है। उधर पुलिस शूटर्स की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद से उनका रूट ब्रेक करने में लगी है। जोगा ने अपनी पोस्ट में लक्की को कथा कथित तौर पर नशा बेचने वाला बताया। हालांकि रोजाना मेल इसकी पुष्टि नहीं करता क्योंकि…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में आप नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या एक टारगेट किलिंग मानी जा रही है। भरोसेमंद सूत्रों की माने तो यह हत्या खालसा कॉलेज की प्रधानगी को लेकर चल रही रंजिश का नतीजा है। सूत्रों की माने तो पहले शेरू ग्रुप का जोगा फोल्ड़ीवाल खालसा कॉलेज की प्रधानगी अपने खास को दिलाना चाहता था लेकिन इसी बीच लक्की ओबेरॉय ने अपना करीबी प्रधान बना डाला जिसके बाद जोगा फोल्ड़ीवाल को किनारे कर दिया गया था। हालांकि इससे पहले शेरू ग्रुप का खालसा कॉलेज का प्रधान था। इसी बात को लेकर दोनों में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में आप नेता लक्की ओबेरॉय की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई है। लक्की ओबेरॉय को चार के करीब गोलियां लगी है। इस वारदात के बाद शहर में दहशत का माहौल है। फिलहाल हत्या की जिम्मेदारी अभी किसी गैंग द्वारा नहीं ली गई है। बता दें कि लक्की ओबेरॉय की पत्नी निगम चुनाव लड़ी थी लेकिन वह जीत नहीं पाई थी। हालांकि लक्की ओबेरॉय आप के कैंट हल्का इंचार्ज राजविंदर कौर के करीबी थे।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क) जालंधर पुलिस ने अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भरी मात्रा में शराब बरामद की है। जालंधर रूरल पुलिस ने गोराया के गांव रुड़का में रेड करके अवैध शराब की फैक्ट्री से करीब 10 हजार लीटर लाहन और 100 लीटर तैयार शराब जब्त की। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक मुख्य आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा। थाना प्रभारी सिकंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव रुड़का में अचानक छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां बड़े स्तर पर जहरीली शराब तैयार कर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां की अदालत ने 2017 के एक केस में कैबिनेट मंत्री, मेयर, पूर्व विधायक और बीजेपी नेता को बरी कर दिया है। जानकारी अनुसार 2017 में बस्ती बावा खेल थाना के बाहर उक्त नेताओं ने धरना लगाया था। तब नगर निगम के चुनाव चल रहे थे। उस समय रवि महेंद्र के वार्ड को लेकर विवाद हुआ था जिसके चलते उन्होंने थाना बस्ती बावा खेल में धरना लगा दिया था। उस समय पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी। इन नेताओं में अब के पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पांच साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। बच्ची का नाम निहारिका थी जिसकी हत्या बेहद दर्दनाक तरीके से हुई। जालंधर के दूरदर्शन एंक्लेव में एक पिता ने ही अपनी पांच साल की बेटी निहारिका की गला घोंट कर हत्या कर दी। दरअसल बच्ची लगातार रो रही थी जबकि पास बैठा उसका पिता शराब पी रहा था। बच्ची के चुप न होने पर पिता ने पहले तो बच्ची को पीटा और बाद में गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। हत्यारा पिता मूल रूप से…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गढ़शंकर स्थित पंजाब वक्फ बोर्ड के रेंट कलेक्टर मोहम्मद यासीन और एक संविदा चपरासी मोहम्मद तालीम को 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बलाचौर निवासी एक किसान की शिकायत पर की गई, जिससे जमीन की लीज रिन्यूअल के बदले पैसों की मांग की जा रही थी। विजिलेंस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला शहीद भगत सिंह नगर (एसबीएस नगर) के बलाचौर निवासी एक किसान की शिकायत से जुड़ा है। किसान ने बताया कि…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में बेटे की बेइज्जती से आहत पिता ने सुसाइड कर लिया। घर के पास दबंग परिवार के घर शादी समारोह था। बेटा ई-रिक्शा लेकर आ रहा था। जगह न होने पर उसने शादी वाले घर में जाकर गाड़ियां हटाने को कहा। घटना गुरदासपुर की है। गाड़िया हटाने का सुन दबंग परिवार के सदस्य भड़क गए और बेटे की जमकर पिटाई की। इसकी जानकारी मिलते ही पिता मौके पर छुड़ाने पहुंचा, बेटे की पिटाई होते देख वह हमलावारों से मिन्नते करने लगा कि उसके बेटे को छोड़ दो, लेकिन आरोपियों ने पिता के सामने ही जमकर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोहाली में फेज-आठ स्थित गुरद्वारा अंब साहिब की सैनी माजरा स्थित 44 मरले जमीन को गलत तरीके से बेचने का मामला सामने आया है। इस मामले में गुरुद्वारा अंब साहिब के मैनेजर राजिंदर सिंह टोहड़ा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। वह जमीन की रजिस्ट्री व इंतकाल रद्द करवाने के लिए मोहाली एसडीएम व तहसीलदार से संपर्क किया गया है। वहीं, पूरे मामले की पड़ताल के लिए एक कमेटी गठित की गई है, जो सारे मामले की जांच कर रही है। जिस भी व्यक्ति की भूमिका सामने आएगी, उस पर कार्रवाई होगी। किसी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार (4 फरवरी) को केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहा। उन्होंने यह बात दिल्ली में संसद के बाहर मकर द्वार के सामने प्रदर्शन के दौरान कही। प्रदर्शन के दौरान जब बिट्टू सामने से आए तो उन्हें देखकर राहुल गांधी ने कहा- मेरा ट्रेटर फ्रेंड (गद्दार दोस्त) आ रहा है। इसके बाद राहुल गांधी ने हाथ मिलाने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन बिट्टू ने हाथ नहीं मिलाया। बिट्टू ने राहुल को कहा कि आप देश के हित के लिए अच्छा नहीं कर रहे। तुम देश के दुश्मन हो। इसके…

Read More