Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कनाडा में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर अमेरिका ने पहली बार चार्जशीट दाखिल की है। इसमें दावा है कि हत्या का आदेश भारतीय जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और फरार चल रहे गोल्डी बराड़ ने दिया था। अमेरिकी सरकार के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई भारतीय जेल में रहते हुए भी अंतरराष्ट्रीय अपराध नेटवर्क चला रहा था। वह जेल में तस्करी से पहुंचाए गए मोबाइल फोन और इंटरनेट कॉलिंग डिवाइस के जरिए हत्या, रंगदारी, अपहरण, ड्रग्स और मानव तस्करी जैसी गतिविधियों का निर्देश देता था। अमेरिका लॉरेंस समेत कई भारतीय अपराधियों के नेटवर्क पर कार्रवाई…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): एफबीआई द्वारा टांडा के एसएचओ गुरिंद्रजीत सिंह नागरा पर $400,000 की एक्सटॉर्शन चार्ज लगाने और रोजाना मेल न्यूज पर इसका खुलासा होने का बाद डीआईजी जालंधर रेंज नवीन सिंगला ने इंस्पेक्टर गुरिंद्रजीत सिंह नागरा को सस्पेंड करके लाइन हाजिर कर दिया है। डीआईजी जालंधर रेंज द्वारा बुधवार दोपहर को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई जिसमें कहा कि टांडा थाने में तैनात एसएचओ गुरिंद्रजीत सिंह नागरा को तुरंत अपना पद छोड़ना पड़ेगा और होशियारपुर पुलिस लाइन में हाजिरी लगवाएं। इसके इलावा डीआईजी नवीन सिंगला ने एसएसपी जालंधर रूरल को इस मामले की जांच सौंपी है और…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मंगलवार शाम जालंधर पुलिस ने अर्बन स्टेट फेस टू में स्थित padrino हुक्का बार में रेड की। पुलिस ने padrino में से हुक्का पी रहे ग्राहकों और स्टाफ को हिरासत में ले लिया। अन्दर से पुलिस को हुक्के, फ्लेवर और तंबाकू मिले है। एडीसीपी टू राकेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि PADRINO रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलाया जा रहा है जिसके बाद पुलिस टीम तैयार करके वहां रेड कर दी तो हुक्के इत्यादि बरामद किए। पुलिस ने मौके से दो स्टाफ को सदस्यों को हिरासत में लिया है जबकि ग्राहकों…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर कैंट में स्कूल के बाहर आर्मी के एक ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी सहेलियों के साथ स्कूल बस का इंतजार कर रही थी, तभी यह हादसा हो गया। मृतक छात्रा की पहचान सोढल निवासी पायल के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। हादसा केंद्रीय विद्यालय-3 (केवी-3) के बाहर हुआ।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर पुलिस ने गढ़ा रोड पर फायरिंग के एक आरोपी का एनकाउंटर किया है। एनकाउंटर डेढ़ बजे के करीब हुआ। पुलिस ने आरोपी की टांग में गोली मारी है। पुलिस पार्टी ने बताया कि गढ़ा रोड पर फायरिंग करने के आरोप में श्याम लाल को पकड़ने के लिए गए थे। जब उसे अरेस्ट करने लगे तो आरोपी ने पुलिस पार्टी पर अचानक फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायर किए जिससे एक गोली आरोपी की टांग में लगी है। टांग में गोली लगने के बाद आरोपी वहीं पर गिर गया। उसे इलाज के लिए…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कनाडा मॉन्ट्रियल शहर की लाशीन नहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान पंजाब के बरनाला जिले के तपा मंडी निवासी 26 वर्षीय लवप्रीत सिंह और अमृतसर जिले के गांव बुटाला (नौरंगपुर) के एक अन्य युवक के रूप में हुई है। लवप्रीत सिंह के माता-पिता ने केंद्र सरकार, पंजाब सरकार और विदेशों में रह रहे समाजसेवियों तथा एनआरआई से मदद की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि उनके इकलौते बेटे के पार्थिव शरीर को कनाडा से पंजाब लाने के लिए प्रशासनिक और आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि वे धार्मिक रीति-रिवाजों के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): होशियारपुर में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक चार वर्षीय बच्ची पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। बच्ची अपने परिवार के साथ खेत में गई थी, जहां उसके माता-पिता काम कर रहे थे। वह उनसे करीब 100 मीटर की दूरी पर थी। जानकारी के अनुसार मृतका गुनगुन का परिवार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ध्यानपुर गांव का रहने वाला है। यह परिवार दसूहा के बसी जलाल गांव में रहकर मजदूरी के जरिए अपना गुजारा करता है। मजदूर राम जीवन और उनकी पत्नी प्रीति बसी जलाल के पास एक किसान के खेत…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के गोपाल नगर इलाके में आपसी रंजिश के चलते एक युवक के अपहरण और उसके साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ युवक उनके छोटे बेटे को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित की गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर रहकर पीड़ित परिवार से पूरी घटना की जानकारी ले…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर के मकसूदां चौक पर एक तेजरफ्तार टिप्पर आगे जा रही कार को 300 मीटर तक घसीटता ले गया। जिस समय हादसा हुआ तब कार में पति पत्नी बैठे थे जो कार में ही फंस गए। लोगों ने जब शोर मचाया तो टिप्पर चालक टिप्पर से कूद कर भाग गया। लोगों की मदद से पति पत्नी को बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई। हादसे में पति पत्नी को मामूली चोट आई है। लोगों का कहना है कि पुलिस सूचना देने के एक घंटे बाद…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बंगाल की तृणमूल कांग्रेस के बाद अब पंजाब कांग्रेस में टूट के आसार हैं। गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा गुपचुप दिल्ली पहुंचे हैं। यहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान वे भाजपा के राज्यसभा सांसद तरूण चुघ के साथ नजर आए। शाह से मिलने के बाद रंधावा ने कहा- पंजाब के बारे में चन्नी व राजा वडिंग से पूछें। मैं कल भी केसी वेणुगोपाल से मिला हूं। इस तरह की नौबत नहीं आनी चाहिए थी। इतनी मीटिंग करने के बाद भी यह स्थित आ गई दुर्भाग्यपूर्ण है। इधर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष न…

Read More