Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में पंजाब रोडवेज की बस और एक्टिवा की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। हादसा बीएसएफ चौक पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना नई बारादरी के एएसआई हरबंस लाल ने बताया कि वह चौक के पास खड़े थे। इस दौरान एक्टिवा सवार कार क्रॉस करके निकलने लगा तो सामने से आ रही रोडवेज की बस के टक्कर हो गई। इस घटना के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बीजेपी नेता एवं पार्षद मनजीत सिंह टीटू के भांजे के बेटे ने खुद को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार कर खुदकुशी करने की कोशिश की। घटना जालंधर के उजाला नगर की है। गोली चलने की आवाज सुन कर तुरंत अन्य रिश्तेदार आए जिन्होंने 21 साल के अपने बेटे को खून से लथपथ देखा और अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि कारोबार में घाटा पढ़ने के कारण उसने खुदकुशी की कोशिश की। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब पुलिस ने पटियाला के सनौर से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा से सरकारी कोठी खाली करा ली है। पठानमाजरा को MLA के तौर पर पटियाला में सरकारी कोठी अलॉट की गई थी। पठानमाजरा को रेप केस में पटियाला कोर्ट ने भगौड़ा करार दिया था। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। इससे पहले पुलिस ने इस कोठी को खाली करने के लिए नोटिस चिपकाया था लेकिन फिर भी MLA ने इसे खाली नहीं किया। वहीं कोठी खाली करवाने का पता चलते ही पठानमाजरा सोशल मीडिया पर लाइव आए। जिसमें उन्होंने कहा- “…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में बुधवार सुबह मेडिकल स्टोर मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस वक्त हत्या हुई, स्टोर मालिक अपनी शॉप खोल रहे थे। तभी हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद हमलावरों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस इस मामले को फिरौती के एंगल से भी खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक डेरा बाबा नानक में बेदी मेडिकल स्टोर के मालिक रणबीर सिंह बेदी सुबह करीब 8 बजे…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। बुधवार सुबह 8.45 बारामती में उनका प्लेन क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान गई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती गए थे। वहां लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने हादसे में 5 लोगों के मारे…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर तेजधार हथियारों से सेल्समैन की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने ने युवक को इतने बुरे तरीके से मारा मृतक की खोपड़ी तक टूट गई जबकि एक उंगली भी कट गई। जानकारी अनुसार 1 जनवरी को युवक पर कपूरथला चौक के पास हमला किया गया था। सिर में चोट के कारण गंभीर हालत में उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। युवक की पहचान जगदीप (32) के रूप में हुई है। युवक न्यू दशमेश नगर का रहने वाला था। जगदीप की बहन सिमरनजीत कौर ने बताया…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। जालंधर में तीन बच्चे हथियारों की नोक पर कार सवार चार लोगों द्वारा किडनैप कर लिए गए। इतना ही नहीं, आधी रात बच्चे किडनैपरों को चकमा देकर भाग गए और एक सरपंच की मदद तक अपने परिजनों तक पहुंच गए। घटना जालंधर के धोगड़ी की है। जानकारी अनुसार धोगड़ी के रहने वाले तीन बच्चे कार्तिक (10), वंश (12) और सैमुअल (10) इलाके में ही पतंग लूट रहे थे। इसी दौरान कार सवार चार नकाबपोश लोग हथियारों के बल बच्चों को गाड़ी में डाल के ले गए। तीनों…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में दोस्तों ने ही 12वीं छात्र के स्टूडेंट की भरे बाजार में तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। मृतक युवक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। घटना फतेहगढ़ साहिब की है। जानकारी अनुसार मृतक मानविंदर सिंह उर्फ मान की अपने दोस्तों साथ खामानों बाजार में कहासुनी हुई थी जिसके बाद दोस्तों ने मिल कर मान पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिस समय आरोपियों ने हमला किया तब मान का ताया कुछ दूरी पर खड़ा था। शोर सुन कर ताऊ सुरिंदर सिंह मान के पास पहुंचा तो तब तक उसकी मौत हो गई…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने सीआईए खन्ना में तैनात हेड कॉन्स्टेबल रमेश कुमार को 5 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में सीआईए इंचार्ज नरपिंदरपाल सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई लुधियाना जिले के खन्ना स्थित मास्टर कॉलोनी के एक निवासी की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त के कारोबार से जुड़ा है। उसने आरोप लगाया कि हेड कॉन्स्टेबल रमेश कुमार ने उस पर जुआ और अवैध लॉटरी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में आज रविवार शाम चाइना डोर की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला का गला कट गया और उसकी मौत हो गई। महिला अपनी मौसी की बेटी की शादी की खरीददारी करने बाजार जा रही थी। महिला जैसे ही बाजार के करीब पहुंची, बीच सड़क लटक रही चाइना डोर उसकी गर्दन पर लिपट गई। इसके चलते उसकी गर्दन कट गई। राहगीरों ने जब महिला को सड़क पर तड़पते देखा तो एक व्यक्ति उन्हें अपनी कार में प्राइवेट अस्पताल ले गया। महिला की रास्ते में ही हालत बिगड़ गई थी और अस्पताल पहुंचने…

Read More