Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बठिंडा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दौरे से ठीक पहले सोमवार रात को बीजेपी नेता व डॉक्टर तरसेम गर्ग के क्लिनिक पर पेट्रोल बम से हमला किया गया। बाइक पर आए 2 नकाबपोशों ने क्लिनिक की ओर पेट्रोल बम फेंका। इस हमले में क्लिनिक के गेट के अंदर खड़ी एक एक्टिवा को आग लग गई। क्लिनिक में मौजूद युवकों ने हल्ला मचाया तो नकाबपोश भाग निकले। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। क्लिनिक के पास राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का भी बड़ा कार्यालय है। हमले के समय क्लिनिक में मौजूद रहे…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार दोपहर 2:15 बजे एक इमारत में आग लग गई। हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 महिलाएं और 12 पुरुष हैं। ज्यादातर स्टूडेंट्स हैं। जिस बिल्डिंग में आग लगी, वह अलीगंज इलाके में है। बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है। जानकारी के मुताबिक, आग फैलने के बाद दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के धोगड़ी रोड पर आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात गोली चलने की घटना हुई है। पास की दुकान चलाने वाली महिला ने बताया कि सुबह जब वह दुकान पर पहुंचीं तो वहां पुलिस मौजूद थी और एक होम्योपैथिक दवाई की दुकान बंद करवा दी गई थी। उन्होंने कहा कि…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): उत्तराखंड के चमोली स्थित कर्णप्रयाग में 16 जून को हुए विवाद के बाद रुद्रप्रयाग के नगरासू स्थित गुरुद्वारे में पंजाब से आए निहंगों ने कब्जा कर लिया। उन्होंने दो लोगों को बंधक भी बनाया। हालांकि, विवाद बढ़ने पर निहंगों ने एक व्यक्ति को छोड़ दिया, जबकि एक सेवादार को बंधक बनाए रखा। निहंगों ने चेतावनी दी है कि गुरुद्वारे में घुसने वाले को काट देंगे। रविवार सुबह रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा निहंगों से बातचीत करने पहुंचे, लेकिन उन्होंने बातचीत से इनकार कर दिया। इससे पहले एसपी निहारिका तोमर ने दो दौर की बातचीत कर उन्हें…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना के कस्बा खन्ना के पास लुधियाना-अमृतसर नेशनल हाईवे पर रविवार को एक चलती स्लीपर बस में आग लग गई। बस में लगभग 80 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। आग लगते ही सभी यात्रियों में हड़कंप मच गया। यह बस लुधियाना के समराला चौक से उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में जा रही थी। खन्ना के समीप बिजा गांव के पास पहुंचते ही बस में अचानक आग लग गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर ने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में एक बार फिर से फायरिंग हुई। घटना जालंधर की बस्ती 9 की है जहां बदमाशों ने चावला मोबाइल शॉप में फायरिंग की। फायरिंग होने से इलाके में भगदड़ मच गई। फायरिंग करके बदमाश भागने लगे तो लोगों ने एक को तो काबू कर लिया लेकिन बाकी के आरोपी फरार हो गए। मामला रंजिश का है या कुछ और, इसकी जांच की जा रही है। बता दें कि आज ही जालन्धर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने चार्ज संभाला है और पहले ही दिन शहर में फायरिंग हो गई। हालांकि सीपी सतिंदर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के मानसा में भाभी के अवैध संबंधों से नाराज देवर ने बॉयफ्रेंड का कत्ल कर दिया। आरोपी ने उसे भाई के सुसाइड का जिम्मेदार मानते हुए साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। जब युवक घर से सब्जी लेने के लिए मंडी जा रहा था, तभी उसने रॉड और कृपाण से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के बड़े भाई ने एक हफ्ते पहले ही सुसाइड किया था। छोटे भाई को शक था कि बड़े भाई ने अपनी पत्नी के अवैध संबंधों का पता चलने पर ही ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने मामले…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर के अजनाला क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। BSF की 117 बटालियन ने खुफिया जानकारी के आधार पर हरड़ खुर्द गांव के पास एक भारतीय नागरिक को हिरासत में लिया, जिसकी निशानदेही पर यह हथियार बरामद किए गए। BSF को गुरुवार रात एक विशेष खुफिया सूचना मिली थी। इसी आधार पर थाना अजनाला, अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र के हरड़ खुर्द गांव में यह कार्रवाई हुई। बरामद सामग्री में एक AK-47 राइफल, 25 पिस्तौल, 47 पिस्तौल मैगजीन, एक बुलेटप्रूफ जैकेट और 368 कारतूस…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में कपूर अस्पताल के डॉक्टर जशनीव कपूर की प्रॉपर्टी में जबरी घुस कर कब्जा करने की कोशिश के मामले में थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने राजन सिद्धू, उसकी बहन और अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। इससे पहले राजन सिद्धू ने डॉक्टर कपूर पर अवैध तरीके से कब्जा करने के गंभीर आरोप लगाये थे लेकिन जैसे ही डॉक्टर कपूर ने पुलिस समक्ष दस्तावेज रखे तो पता लगा कि राजन सिद्धू ने ही जशनीव कपूर से पैसे लेकर उक्त प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाई थी लेकिन अब उन्हें परेशान किया जा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गुरुद्वारे के अंदर सिख केयरटेकर दंपती की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, घटना पेशावर से करीब 60 किमी दूर मरदान के बाबू मोहल्ला इलाके में हुई। मरदान के जिला पुलिस अधिकारी मसूद अहमद ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने गुरुद्वारे के भीतर फायरिंग की। इसमें जगन्नाथ और उनकी पत्नी आसमा वंती की मौत हो गई। पुलिस हमले की वजह और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। हमले के बाद से गुरुद्वारे के CCTV फुटेज भी गायब हैं। इसे लेकर स्थानीय सिख नेताओं सवाल उठाए हैं। पुलिस भी…

Read More