Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गणतंत्र दिवस की तैयारियां मुकम्मल हो चुकी है। शुक्रवार को गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में फूल ड्रेस रिहर्सल की गई। जिलाधीश हिमांशु अग्रवाल ने तिरंगा लहराया और सलामी दी। मुलाजिमों और एनसीसी के स्टूडेंट्स ने परेड भी निकाली। करीब पांच हजार बच्चों ने प्रैक्टिस करके तैयारी कर ली है। 26 जनवरी को निकाली जाने वाली झांकियां भी तैयार हो चुकी है। गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे पंजाब में अलर्ट है। 26 जनवरी को होने जा रहे समारोह के सुरक्षा की जिम्मेदारी 1500 पुलिस मुलाजिमों के कंधों पर होगी। पुलिस अधिकारी भी फील्ड में ही रहेंगे। इसमें इलावा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): केनरा बैंक में भर्ती की आज आखिरी तारीख है। बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसरों के 60 पदों पर नौकरियां निकली हैं। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट canarabank.com पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनीवर्सिटी से ग्रेजुएट, बी.ई/बी.टेक या आई.टी में बी.ई/बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए। एज लिमिट 35 रखी गई है। सिलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और इंटरव्यू है। सैलरी 1.50 लाख से लेकर 2.25 लाख प्रति माह है। इसके लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की मार्कशीट, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, ई…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): खन्ना से अमृतसर नशीले पदार्थों का निपटारा करने पहुंचे एसपी और डीएसपी को आग लग गई। नशीले पदार्थों को आग में नष्ट करते समय दो अधिकारी बुरी तरह से झुलस गए। फिलहाल दोनों अधिकारियों को अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी है। दोनों 40 फीसदी झुलस चुके है। जानकारी के अनुसार एसपी तरुण रतन और डीएसपी सुख अमृतपाल सिंह अपनी टीमों के साथ नशीले पदार्थों को डिस्पोज ऑफ करने के लिए खन्ना से अमृतसर पहुंचे थे। पंजाब के अधिकतर जिले अमृतसर के खन्ना पेपर मिल के बॉयलर व…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): एलपीयू के साथ सटे लॉ गेट के पीजी में एक युवक की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। यह युवक बुधवार रात अपने तीन दोस्तों के साथ लॉ गेट गया था। रास्ते में उन्होंने बस स्टैंड के बाहर से दो लड़कियां (कॉल गर्ल्स) भी कार में बिठाई। सभी ने पहले एक अन्य पीजी में शराब पी लेकिन बाद में गगनदीप सेठी ने सोनू नाम के युवक के पीजी में जाने को कहा। गगन के दोस्तों ने कहा कि गगनदीप और दोनों लड़कियां सोनू के पीजी में चले गए जबकि वह रेलवे स्टेशन में खाने पीने का…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शहर में अब तंग गलियों में रह रहे लोग चोरों से सुरक्षित नहीं रहे। शहर के लक्ष्मीपुरा ने चोरों ने गेट वॉल बनाने वाली फैक्ट्री के मालिक के घर से करीब 60 तोले सोने के गहने, चांदी के बर्तन और 50 हजार रुपए कैश चुरा लिए। कारोबारी राज कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी और अन्य परिवार के सदस्य वृंदावन गए थे। घर में अकेला होना के कारण वह नीचे वाले पोर्शन में सोता था जबकि उसका रूम पहली मंजिल पर था। राज कुमार ने कहा कि वह फैक्ट्री से आकर नीचे ही कमरे में सो…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): खालिस्तान समर्थक और खंडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करके रिपब्लिक डे की परेड देखने और संसद सत्र में हिस्सा लेने की मांग की है। उसने कहा कि अगर 60 दिन वह अनुपस्थित रहा तो उसकी सदस्यता रद्द हो जाएगी। माघी के पर्व पर ही अमृतपाल सिंह ने अकाली दल (वारिस पंजाब दे) नाम की एक पार्टी भी बनाई थी। याचिका में अमृतपाल सिंह दलील दी है कि गणतंत्र दिवस और संसद सत्र में उनकी भागेदारी न्याय और समानता के हित में है। इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान में निहित मूल सिद्धांतों…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में दो साल के बच्चे से गाड़ी के दोनों टायर गुजर गए। वह गली में खेल रहा था। गाड़ी गुजरने के बाद जब पास से निकल रही महिलाएं बच्चे की तरफ भागे तो वह उठ कर खड़ा हो गया। बच्चे को अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन कोई भी गंभीर चोट आने से बचाव हो गया। बच्चे को मात्र चेहरे पर खरोच आई है। मामला मोहाली के नया गांव का है। दो साल का अयान घर के बाहर गली में खेल रहा था। परिवार के लोग भी धूप सेंकने बाहर ही बैठे थे। ऐसे में महिला…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान को सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पुन्नू ने जान से मारने की धमकी दी है। उसने कहा कि मान को पूर्व सीएम बेअंत सिंह की तरह मानव बम से उड़ा देंगे। पुन्नू ने कहा कि जो उल्टा चलता है उसका हश्र पूर्व मुख्यमंत्री जैसा होगा। उसने कहा कि फरीदकोट रेलवे स्टेशन और नेहरू स्टेडियम में उसने खालिस्तान नारे लिखवाए हैं। यहीं सीएम मान ने 26 जनवरी को झंडा फहराने आना है। उसने कहा कि सिख युवा तिरंगा हाथ में न लें और कमर पर बम बांधे। वह सिख युवाओं…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क):  सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए नया गीत ‘लॉक’ रिलीज हो गया है। इस गीत के रिलीज से पहले ही एक सप्ताह से भी कम समय में इसके टीजर को 1.5 मिलियन व्यू मिल चुके थे। वहीं, गीत को रिलीज के 30 मिनट में 5 लाख व्यू मिल गए। यह गाना सिद्धू मूसेवाला का इस साल का पहला गाना है। उनकी मौत के बाद से अब तक कुल 9 गाने रिलीज हो चुके हैं। गीत में सिद्धू मूसेवाला के पिता एक हीरो की तरह नजर आ रहे हैं। सिद्धू मूसेवाला की छवि उनके पिता बलकौर सिंह में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की अफवाह लगने के बाद यात्रियों ने ट्रेन से दूसरे ट्रैक पर छलांगे लगा दी। देखते ही देखते उसी ट्रैक पर काफी स्पीड से आई ट्रेन ने करीब 60 से ज्यादा यात्रियों को कुचल दिया जिसमें से दस यात्रियों की काटने से मौत हो गई जबकि 50 यात्री घायल हो गए। हादसा महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार शाम 4:42 बजे हुआ। परधाड़े रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई। घबराए यात्री ट्रेन से कूद गए। इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस…

Read More