Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के दोमोरिया पुल नजदीक बाइक सवार लुटेरों ने तेजधार हथियार मार कर युवकों की सैलरी और मोबाइल लुट लिए। दो युवाओं में से एक खून से लथपथ है। कुछ घंटे पहले ही डीजीपी ने पंजाब के सभी जिलों में कड़ी सुरक्षा के आदेश दिए थे। जानकारी देते सुबोध पासवान और छोटू ने बताया कि वह कांग्रेस के विधायक बावा हेनरी के दफ्तर नजदीक गत्ते का काम करते है। देर रात घर लौट रहे थे कि दोमोरिया पुल पर उन्हें लुटेरों ने घेर लिया। एक ने उन पर तेजधार हथियार से हमला किया। इस हमले में एक…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कोलकाता के आर.जी. मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में 8 अगस्त की रात को ट्रेनी डॉक्टर से रेप और मर्डर के दोषी संजय रॉय को उम्रकैद (मरते दम तक जेल) की सजा सुनाई गई है। सियालदह कोर्ट के जज अनिर्बान दास ने सोमवार सजा सुनाते हुए कहा, ‘यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला नहीं है। मौत की सजा नहीं दी सकती।’ कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश दिया कि वह पीड़ित परिवार को 17 लाख रुपए मुआवजा दे। हालांकि परिवार ने इसे लेने से इनकार कर दिया। फैसला सुनाने से पहले दोपहर 12:30 बजे कोर्ट ने दोषी संजय, CBI और…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के चरणजीत पूरा में एक दुकानदार ने बर्फी खिलाने का ऑफर देकर 6 माह पहले धोखा देकर हजारों का सामान खरीद कर भागे चोर को पहचान कर  काबू कर लिया।। धीरे धीरे करके हंगामा होता देख अन्य दुकानदार इकट्ठा हुए तो पता लगा कि उसने कई दुकानो से इसी तरह समान चुरा रखा है। आखिरकार पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। आर.एम. अग्रवाल के मालिक ने बताया कि 6 महीने पहले उनके पास एक युवक आया था जिसने खुद को डेरा बाबा मुराद शाह का…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): 21 जनवरी को किसानों की दिल्ली कूच कॉल रद्द कर दी गई है। कल दिल्ली जाने वाला हाईवे बंद नहीं रहेगा। लोग पहले की तरह दिल्ली की तरफ सड़क से जा सकेंगे सोमवार को किसान मजदूर मोर्चा के सरवन सिंह पंधेर ने इस की पुष्टि की। उन्होंने केंद्र सरकार को 14 फरवरी से पहले मीटिंग करने को कहा। यह मीटिंग चंडीगढ़ नहीं बल्कि दिल्ली में करने की अपील की गई है। किसानों ने 21 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया था। केंद्र ने किसानों को 14 फरवरी को चंडीगढ़ में मीटिंग का न्यौता दिया है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरदासपुर में न्यूज पेपर हॉकर का बेटा रेसलिंग में नेशनल चैंपियन बन गया। मात्र 13 साल की उम्र ने इस बच्चे ने गोल्ड मेडल जीत कर पंजाब का नाम रोशन किया। छत्तीसगढ़ में हुए नेशनल स्कूल चैंपियनशिप में देश के अलग अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों को हरा कर पीयूष ने जीत हासिल की। अब पीयूष इंटरनेशनल लेवल का खिलाड़ी बनने के लिए जुट गया है। उसके पिता हर रोज सुबह साइकल पर अखबारें बांटते हैं। 

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): देश को पहली बार कुल्हड़ पिज्जा खिलाने वाले पिज्जा कप्पल सहज अरोड़ा और रूप अरोड़ा ने अपने बेटे के साथ भारत छोड़ दिया है। अश्लील वीडियो वायरल होने से लेकर गन कल्चर और कई ऐसे गानों पर वीडियो बनाने पर पिज्जा कप्पल का विवादों से नाता रहा है। उन्हें धमकियां भी मिली थी जिसके चलते माननीय अदालत के कहने पर उन्हें पुलिस सुरक्षा भी मिली थी। बताया जा रहा है कि पिज्जा दंपति ब्रिटेन चले गए हैं। इससे पहले उनके तलाक की भी चर्चा रही थी। लगातार मिल रही धमकियों के कारण ही पिज्जा कप्पल ने देश…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना को आज 20 जनवरी को अपना 7वां मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टी ने इंद्रजीत कौर को शहर का मेयर घोषित किया है। यह पहली बार है जब शहर को कोई महिला मेयर मिली है। इंद्रजीत कौर की उम्र 37 साल है।   दरअसल, यह सीट महिला पार्षदों के लिए आरक्षित है। पहले चर्चा थी कि पार्टी निधि गुप्ता, प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, मनिंदर कौर घुमन और अमृत वर्षा में से किसी एक को चुन सकती है। हालांकि, बाद में पार्टी ने इंद्रजीत कौर के नाम पर मुहर लगा दी। जानकारी के मुताबिक,…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भारत के पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में इन दिनों यूट्यूबर शोएब चौधरी और सना अमजद को कथित तौर पर फांसी की सजा देने की खबर से माहौल गर्म है। वह पिछले काफी समय गायब है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की आर्मी ने उन्हें हिरासत में लिया था जिसके बाद से उनके मोबाइल ऑफ आ रहे है और उनके यूट्यूब चैनल पर भी कोई पोस्ट नहीं आए। हालांकि, अभी तक इस मामले से संबंधित कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन वहां के सोशल मीडिया पर मुद्दा आग की तरह फैल रहा है। इस तरह की…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): प्रयागराज में महाकुंभ के मेला क्षेत्र में शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई। शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 में गीता प्रेस के कैंप में ये आग लगी। गीता प्रेस के 180 कॉटेज आग में जल गए। अफसरों के मुताबिक, खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। इसके बाद कई सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। आग बुझाने के लिए 12 फायर ब्रिगेड भेजी गई थीं। फायर ब्रिगेड ने आग पर एक घंटे के भीतर काबू पा लिया। एक संन्यासी के एक लाख रुपए के नोट भी जल गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंच…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा के पानीपत में एक ठेकेदार ने इंजीनियर की गला दबा कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद ठेकेदार ने इसे हादसा दिखाने के लिए शव को छत से नीचे फैंक दिया और खुद भी कूद पड़ा। मृतक की महीने बाद शादी होनी थी। इंजीनियर की पहचान अमन यादव के रूप में ही है। वह मात्र 25 साल का था। एक महीने पहले ही उसने कंपनी ज्वाइन की थी। आरोप है कि ठेकेदार प्रदीप सिंह मृतक पर दबाव डालता था। उनमें आपस में मतभेद भी चल रहे थे जिसको लेकर मृतक ने अपने परिजनों को भी…

Read More