Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के बस्ती 9 में पड़ते झंडिया वाले पीर के पास बाइक सवार लुटेरों ने रिक्शा पर जा रही महिला के कानों से सोने के टॉप्स लूट लिए। पीड़ित महिला कांता देवी ने बताया कि लुटेरों ने उसे गिराने की भी कोशिश की लेकिन उसका बचाव हो गया। शोर मचाने पर कुछ डिलीवरी ब्वॉयज़ ने लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन आरोपी भागने में सफल हो गए। शहर में लगातार हो रही चोरी और लूट की वारदातों के कारण शहर के लोग दहशत में है लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक का मामला 3 साल बाद फिर सुर्खियों में आ गया है। कोर्ट ने इस मामले में 25 किसानों का गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। जिसमें हत्या की कोशिश की धारा भी जोड़ दी गई है। इसका पता तब चला, जब किसानों को इस बारे में समन जारी किए गए। जिससे खुलासा हुआ कि 5 जनवरी 2022 के 3 साल पुराने सुरक्षा चूक मामले में पुलिस ने अब IPC की धारा 307, 353, 341, 186, 149 और नेशनल हाईवे एक्ट की धारा 8-बी भी जोड़ दी है। पहले यह केस…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म आज रिलीज हो गई है। शुक्रवार को रिलीज होते ही जालंधर समेत पंजाब भर में इसका विरोध शुरू हो गया है। पंजाब में सिख संगठन इसके विरोध में उतर आए हैं जिसके चलते सिनेमा घरों के बाहर पुलिस बल तैनात हो चुका है। अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और मोहाली में थिएटर्स के बाहर सिख संगठनों के सदस्य काले झंडे लेकर विरोध कर रहे हैं। यहां पुलिस तैनात है। फिलहाल किसी भी थिएटर में फिल्म दिखाई नहीं जा रही है। शो रोक दिए गए हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): एचएमवी कालेज के पास हुई लूट के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। लुटेरों ने ट्रैप लगा कर ही इस वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात ने शहर भर की सुरक्षा व्यवस्था पर उंगली उठा दी है। लुटेरों को पता था कि पेट्रोल पंप का कर्मचारी कब कैश लेकर जाता है। बाइक सवार तीन लुटेरों ने पहले एचएमवी कॉलेज के पास बाइक सवार पंप के कर्मचारी पर गोली चलाई लेकिन जब वह भागा तो दाना मंडी आकर पर उस पर दो और फायर किए। कर्मचारी के पेट पर टांग पर कुल दो गोलियां चली हैं। घायल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शहर में दिन दिहाड़े एचएमवी कॉलेज के पास पेट्रोल पंप में गोलियां चला कर बदमाश लाखों का कैश लूट कर फरार हो गए। गोली लगने से एक युवक घायल भी हुआ है। पेट्रोल पंप की कुछ दूरी पर ही सीआईए स्टाफ और थाना दो है। इस तरह की वारदात के बाद शहर में दहशत का माहौल है। फिलहाल लुटेरे वारदात के बाद फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस फोर्स मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अगर आप दिल्ली की तरफ जाने का प्लान बना रहे है तो यह खबर आपके के लिए है। किसानों ने 21 जनवरी को शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। 101 किसानों का जत्था दिल्ली में लिए रवाना होना है। इससे शंभू बॉर्डर से दिल्ली जाने वाले रास्ते बंद होंगे जिससे भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले भी किसानों का जत्था दिल्ली के लिए चला था लेकिन शंभू बॉर्डर पर ही हरियाणा पुलिस ने उन्हें रोक लिया और तीनों बार किसानों को लौटना पड़ा था। किसान नेता सरवन पंधेर ने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कंगना रनौट की इमरजेंसी फिल्म को लेकर एसजीपीसी ने पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान को चिट्ठी लिख कर राज्य में फिल्म को बैन करने की मांग की है। एसजीपीसी ने लिखा कि अगर पंजाब में फिल्म रिलीज हुई तो सिख समुदाय में रोष पैदा होगा। एसजीपीसी का दावा है कि इस फिल्म में सिखों की छवि खराब करने और इतिहास का तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। यह दिल सेंसर बोर्ड से पास होने के बाद 17 जनवरी को रिलीज होनी है। एसजीपीसी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पत्र में लिखा कि फिल्म…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान को उनके घर में ही किसी अनजान शख्स ने चाकू से हमला कर दिया। ये मामला बीती रात का है जब उनके घर में एक शख्स घुस गया और एक्टर पर 6 बार चाकू से वार किया। अनजान शख्स चोरी करने के लिए सैफ के घर में घुसा था और इसी दौरान वो सैफ से भिड़ गया। फिलहाल एक्टर लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। बीती रात हुए इस हमले के दौरान सैफ अली खान की फैमिली भी घर पर ही मौजूद थी। वाइफ करीना कपूर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में आतंकियों ने पहली बार थानों के बाद रिहायश पर हमला किया। यह पंजाब में दसवां आतंकी हमला है। यह हमला अमृतसर के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जैजैंतीपुर में हुआ। जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए और डेरा बाबा नानक से सांसद व पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा के करीबी शराब ठेकेदार अमनदीप जैंतीपुरिया को निशाना बनाया। घटना के बाद आतंकियों ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जिम्मेदारी ली है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी के मुताबिक रात तकरीबन 8 बजे एक युवक मोटरसाइकिल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में एक कुक की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। यह कुक सतलुज बस सर्विस वालों की कोठी में काम करता था। मृतक की पहचान रवि थापा निवासी बशीरपुरा के रूप में हुई है। रवि के रिश्तेदार बजीर बहादुर ने बताया कि रवि थापा मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। चार दिन पहले ही उसने नौकरी बदली थी। बीती रात वह जालंधर कुंज रहते सतलुज बस सर्विस के मालिकों की कोठी से काम करके एक्टिवा पर घर जाने के लिए निकला था। रास्ते में कुछ नहीं पता उसके साथ क्या हुआ। उन्हें मंड चौकी…

Read More