Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (अमृतसर): पंजाब पुलिस ने पंजाब दहलाने से पहले ही आतंकी मॉड्यूल ब्रेक करके दस युवकों को हैंड ग्रेनेड, चाइनीज पिस्टल और ड्रोन समेत गिरफ्तार किया है। इन्हीं आरोपियों ने बटाला में एक पुलिस अधिकारी के घर बाहर हमला किया था। दस आरोपी हरविंदर रिंदा और बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी हैप्पी पासियां और जीवन फौजी के कहने पर गतिविधियां कर रहे थे। यह लोग पुलिस ठिकानों पर हमलों की प्लानिंग कर रहे थे। आरोपियों की पहचान अर्जुन, लवप्रीत, दिलप्रीत, बसंत सिंह, अमनप्रीत, बारिंदरपाल, राजबीर, हरजोत, जवेगल मसीह और विश्वास मसीह के रूप में हुई है। अमृतसर हो रहे…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर में बजरंग दल ने गऊ बेल तस्करों को पकड़ा है। आरोप है कि यह लोग सड़कों से बेसहारा पशु उठाते थे और अपने दो मरले की मकान में रखते थे जिसके बाद ऑर्डर आने के बाद यह लोग पशुओं को बेच देते थे। मामला जालंधर के गदईपुर के साथ लगते स्वर्ण पार्क है। बजरंग दल के अभिमन्यु घई ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि स्वर्ण पार्क में एक घर के अन्दर हर रोज रात के समय पशु लाए जाते है जो सड़कों से उठाए जाते है। वह पशु दो दो करके गुरदासपुर भेजे जाते हैं।…

Read More

रोजाना मेल (शंभू बॉर्डर): 101 किसानों का जत्था दिल्ली कूच शुरू हो गया है। किसानों ने पिछले 9 महीनों से पंजाब हरियाणा बार्डर पर कैंप लगा कर धरना लगा रखा है। किसान दिल्ली में सांसद की ओर पैदल मार्च निकालेंगे। हालांकि हरियाणा सरकार ने किसानों को मार्च के लिए इजाजत नहीं दिए है। आंसू गैस से बचने के लिए 101 किसानों को नमक खिलाया गया। वहीं सांसद में भी किसानों के पक्ष में प्रदर्शन किया गया। मोदी सरकार को किसानों से बात करने को कहा गया। शंभू खनौरी बॉर्डर पर 2500 से ज्यादा पुलिस के जवान तैनात है। अंबाला के 11…

Read More

रोजाना मेल (अमृतसर): श्री हरिमंदिर साहिब में सुखबीर बादल पर गोली चलाने के मामले में बड़ा मोड आया है। विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो वायरल करके चर्चा छेड़ दी है। वीडियो में गोली चलाने वाला आतंकी नारायण सिंह चौड़ा एक एसपी से हाथ मिलाता देखा गया। इसके बाद दोनों में कुछ बात भी हुई। आगे जाकर एक पुलिस कर्मी ने चौड़ा को कुछ इशारा भी किया था। मजीठिया ने डीजीपी और सीएम मान पर सवालिया निशान खड़े किए है। आखिरकार अगर पुलिस को पता था कि चौड़ा श्री हरिमंदिर साहिब में घूम रहा है तो पुलिस…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): नगर निगम चुनाव नजदीक आने के साथ साथ एक आजाद पूर्व पार्षद का करोड़ों रुपयों का घोटाला चर्चा बटोर रहा है। आजाद पूर्व पार्षद ने करोड़ों की कमीशन के चक्कर में उन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फंड दिला दिए जो गैर जरूरतमंद थे। कइयों ने उन फंड के पैसों से वाहन खरीदे तो कइयों ने मकान न बना कर पैसे डकार लिए। विजिलेंस ने अब फंड लेने वाले लोगों को जांच में शामिल करके उनसे पूछताछ भी की जिन्होंने माना कि उन्होंने इलाके के पार्षद को 30 हजार रुपए से लेकर 70 हजार रुपए की…

Read More

रोजाना मेल (कुरुक्षेत्र): भाखड़ा नहर में पूजा सामग्री विसर्जन करने आई महिला पैर फिसलने से नहर में गिर गई। महिला को बचाने उसका एनआरआई बेटा भी कूद पड़ा। मां को बचाने के लिए कूदा बेटा लापता हो गया लेकिन महिला का शव ढूंढ लिया गया है। लापता युवक और उसकी मां 15 दिन पहले ही कनाडा से लौटे थे। युवक शादीशुदा था। उसके दो बच्चे है और भाई अमेरिका में है। मृतक महिला की पहचान राजबाला है और लापता युवक का नाम गौरव है। वह करीब आठ सालों से कनाडा में रह रहा है। पिता की काफी साल पहले मौत…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): वार्ड नंबर 62 से कांग्रेस पार्टी के साथ लंबे समय से जुड़े रहने वाले संजीव दुआ ने चुनावों के लिए आवेदन भरा। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजिंदर बेरी, करण हलोवाल, रंजीत कौर, बिंटा लंबरदार, सोनू, कुणाल, हरीश ढल्ल, पूर्व पार्षद प्रबदयाल भगत, बलबीर अंगुराल, बलबीर बाजवा और अन्य के साथ संजीव दुआ आदि मौजूद थे। संजीव दुआ 1987 से पार्टी में बतौर जिला उप प्रधान अर्बन के पद पर है और तभी से वह पार्टी के लिए तन मन धन से सेवा कर रहे है। संजीव दुआ ने कहा कि अगर पार्टी उन्हें टिकट देती है तो…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): सेंट्रल टाऊन में चोर चाबी से एक एडवोकेट का बाइक खोल रहे चोर को लोगों ने दबोच लिया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद थाना तीन की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चोर को काबू कर लिया। एडवोकेट ऋषभ भाटिया ने बताया कि वह किसी काम से सेंट्रल टाऊन नजदीक गुरुद्वारा साहिब के पास आया था। ऐसे में एक युवक उसकी बाइक को चाबी से खोलते हुए मुनिश कुमार नाम के युवक ने देख लिया और शोर मचा डाला। शोर सुन कर चोर चाभी वहीं छोड़ भाग गया जिसका पीछा करके उसे दबोच लिया…

Read More

रोजाना मेल (चंडीगढ़): पंजाब की मान सरकार ने नए साल से पंजाबियों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। मान सरकार ने एक जनवरी से सरकारी दफ्तरों में आने वाली परेशानी को दूर करने के लिए बड़ा फैंसला लिया है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि छह तरह की ऑनलाइन सेवाओं की वेरिफिकेशन से जुड़े प्रोजेक्ट को लॉन्च किया है। इससे लोगों के सरकारी दफ्तरों में चक्कर लगाने बंद होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार रेवन्यू और नगर निगम की 95 सेवाओं को ऑनलाइन करने जा रही है जो पहले ऑफलाइन थी। राजस्व विभाग, नगर निगम, नगर परिषद, बिजली…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): अगर आप भी अपनी गाड़ी रात के समय रोड़ पर खड़ी करके घरों में आराम से सो जाते हो तो यह खबर आपकी नींद खराब कर सकती है। शहर में अब एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो गाड़ियों को चलने लायक नहीं छोड़ता। ऐसा ही मामला टांडा रोड़ से सामने आया है। टांडा रोड़ निवासी समाज सेवक जिम्मी गुप्ता ने बताया कि उसने पांच दिन पहले ही नई गाड़ी खरीदी थी। हर रोज की तरह उसने बुधवार को अपनी नई गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। वीरवार सुबह वह बाहर आया तो देखा कि उसकी नई गाड़ी…

Read More