Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर में नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर तस्कर और उसके रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। इस हमले में चार पुलिस मुलाजिम घायल हुए है। आरोपी को छुड़वाने के लिए आठ महिलाएं भी इस हमले में शामिल थी। थाना फिलौर में उक्त आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जिसकी पुष्टि खुद एसएसपी हरकंवल प्रीत सिंह ख़ख ने की है। ख़ख ने बताया कि फिलौर के गांव उच्ची घाटी के रहने वाला विजय मसीह पुलिस को वांटेड था। उसके खिलाफ पहले ही दस केस दर्ज है। जैसे ही पुलिस उसे पकड़ने के लिए आरोपी के…

Read More

रोजाना मेल (नाभा): फाजिल्का से दिल्ली जा रही ट्रेन नंबर 14508 के बाथरूम से 25 साल की लड़की का खून से लथपथ  शव मिला है। लड़की की हत्या करके किसी व्यक्ति ने शव को बाथरूम में छिपा दिया। जैसे ही ट्रेन नाभा रेलवे स्टेशन पहुंची तो एक मुसाफिर बाथरूम जाने लगा लेकिन जैसे ही उसने बाथरूम का दरवाजा खोला तो शव देखा गया। इसकी सूचना तुरंत रेलवे स्टेशन में तैनात पुलिस को दी गई जिसके बाद शव को ट्रेन से उतारा गया। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन उसकी बाजू पर महाजन लिखा हुआ है। डीएसपी जीआरपी जे.…

Read More

रोजाना मेल (चंडीगढ़): कुछ ही समय में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ में आ रहे है। यहां वह पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में कुछ समय पहले लागू हुए तीन नए क्रिमिनल कानून भारतीय दंड संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की समीक्षा करेंगे। पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। मोदी के आगमन के कारण चंडीगढ़ में नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। मोदी के सामने पुलिस अधिकारी केस हल करके दिखाएंगे पुलिस अधिकारी पीएम मोदी को…

Read More

रोजाना मेल (अमृतसर): पंजाब के पूर्व सीएम सुखबीर सिंह बादल की सजा मंगलवार से शुरू हो गई है। बादल गले में तख्ती डाल कर दरबार साहिब के गेट पर बरछा पकड़ कर सेवा दे रहे है। एक घंटे की इस सेवा के बाद उन्होंने कीर्तन सुना जिसके बाद अब वह जूठे बर्तन धोने और जूते साफ करने की सेवा सजा के तौर पर करेंगे। इसके इलाव उनके साथ सुखदेव सिंह ढींढसा भी सेवा कर रहे है जबकि मजीठिया भी बर्तन धो रहे है। सुखबीर बादल को टायलेट साफ करने की सजा भी सुनाई गई थी लेकिन पैर में चोट लगे…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): शहर का मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कप्पल अब दोबारा से चर्चा है। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है जिसके कारण सहज अरोड़ा और गुरप्रीत गुपी के बीच तलाक की चर्चा जोरो से शुरू हो गई है। सहज की इंस्टा पर उसकी पत्नी गुरप्रीत का नाम लव के आगे लिखा है लेकिन गुरप्रीत ने अपने पति सहज का नाम आईडी से हटा ही दिया है। इसके इलावा गुरप्रीत कुछ दिनों से अकेली कीवी डियो अपलोड कर रही है।  MMS लीक होने के बाद हुई थी जबरदस्त बदनामी देश में पहली बार कुल्हड़ पिज्जा लेकर आए…

Read More

रोजाना मेल (पटियाला): पटियाला में चल रहे हनी ट्रैप गिरोह का एक पत्रकार मास्टर माइंड निकला है। पुलिस ने पत्रकार और महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकार और उसके साथियों के कारण हनी ट्रैप में फंसाया पांच बच्चों के पिता सुसाइड के लिए निकल गया था लेकिन उसकी जिंदगी का बचाव हो गया। जानकारी अनुसार बलजिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि पंजाबी अखबार के पत्रकार सतनाम सिंह ने कुलवंत सिंह उर्फ कंता निवासी, मलकीत सिंह निवासी गांव नवागांव खनौरी संगरूर, सोमा कौर निवासी नूरपुरा, और सतनाम सिंह निवासी ढाबी गुजरा गांव नरवाना रोड…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर के पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू को मोहाली में गिरफ्तार कर लिया गया है। रिंकू की गिरफ्तारी के बाद वहां जम कर हंगामा हुआ। रिंकू आम आदमी सरकार पर आरोप लगा रहे है। दरअसल रिंकू अन्य बीजेपी नेताओं के साथ मोहाली में बने शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा से पर्दा हटाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने गए थे। जैसे ही उन्होंने पर्दा हटाया तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रिंकू ने कहा कि 6 माह से आप की सरकार ने प्रतिमा को पर्दे में रख कर शहीदों…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): बिलगा थाने में माइनिंग के केस में नामजद रहा शहर के बीचोबीच हल्के वाला नेता अब पार्षद के चुनावों में सीनियर नेताओं की लॉबी में चक्कर लगा सीट पर दावेदारी ठोकने में लगा है। हालांकि पहले यह आजाद चुनावों में जीत हासिल कर चुका है लेकिन अब एक पार्टी में एंट्री करना उसकी चाहत बनी हुई है। शहर में एक बड़े घोटाले में नामजद इस व्यक्ति को अगर सीट मिल भी जाती है तो पार्टी की सीट हाथ से जाने तय है क्योंकि जिस इलाके से यह नेता खड़ा होगा वहां के लोग पहले से ही इसकी…

Read More

रोजाना मेल (दिल्ली): संयुक्त किसान मोर्चा के यूपी के किसानों ने दिल्ली को कूच कर दिया है। 6 दिसंबर को पंजाब के किसानों ने पैदल ही दिल्ली जाने का ऐलान किया है। वहीं दिल्ली नोएडा बोर्डर पर लंबा जाम लग चुका है। पुलिस ने वहां बेहद सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए रोड का सफर न करने की सलाह दी है और ट्रेन या फिर मेट्रो का सफर करने को कहा है। किसानों के दिल्ली कूच के आवाहन के कारण पुलिस ने जीरो प्वाइंट पर बेरिकेड्स करके चेकिंग शुरू कर दी है। किसानों को दिल्ली जाने…

Read More

रोजाना मेल (लुधियाना): लुधियाना की चंडीगढ़ रोड पर धनानसु इलाके में पुलिस और किडनैपर बीच एनकाउंटर हो गया। लुधियाना पुलिस की टीमें पेट्रोलिंग करती जा रही थी। ऐसे में शक पड़ने पर एक बाइक को रुकने का इशारा किया तो बाइक चालक बदमाश ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दी। पुलिस ने भी क्रॉस फायरिंग की तो एक गोली बदमाश के पेट में जा लगी जिसके बाद पुलिस ने उक्त बदमाश को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गुलाब सिंह निवासी शाहकोट के रूप में हुई है। जांच में पता लगा कि गुलाब सिंह के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज…

Read More