Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क):  भारत ने तीसरी बार टी – 20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने बेहतरीन शुरुआत की। अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन 21 गेंदों में 52 रन बना कर न्यूज़ीलैंड के बॉलर रचित की बाहर जाती बॉल को खेलने के चक्कर में विकेट कीपर के हाथ कैच थमा बैठे। खास बात है कि टी 20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग जोड़ी ने 50 से ज्यादा रन की पार्टनशिप बनाई। वहीं संजू सैमसन 46 बॉल पर 89 बना कर बेहतरीन पारी खेल कर पवेलियन लौटे। 16 ओवर में जिमी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शहीद भगत सिंह कॉलोनी में एक्टिवा सवार लुटेरों ने घर के बाहर खड़ी महिला की दोनों सोने की बालियां लूट ली। आरोपी वारदात के बाद काफी स्पीड से फरार हो गये। सूचना मिलते ही थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंची और जांचच्छुरु कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किये तो दो लुटेरे कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब विधानसभा में वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि ये बजट मां-बेटियों को समर्पित है। इस बजट का नाम गारंटी पूरा करने वाला नाम रखता हूं। वित्तमंत्री चीमा ने कहा- 2026-27 में शिक्षा के लिए 19279 करोड़ का बजट रखा गया है। जो पिछले साल के मुकाबले 7% ज्यादा है। बजट पेश करने से पहले वित्तमंत्री ने मां मंजीत कौर का आशीर्वाद लिया। इसके साथ भगत सिंह और भीमराव अंबेडकर को भी नमन किया। इसके बाद उन्होंने CM भगवंत मान से मुलाकात की। बजट कॉपी पर फुलकारी वाला…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाबी यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या के बाद कनाडा में खालिस्तान समर्थकों का विरोध बढ़ गया है। कनाडाई डेमोक्रेट्स, स्थानीय हिंदू और सिख ऑर्गेनाइजेशन के साथ राजनेताओं ने खालिस्तानियों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रोष जताया। उन्होंने लिखा- नैन्सी अच्छी इंसान थी। अब 3 मार्च को एंटी खालिस्तान डे के तौर पर मनाया करेंगे। इसी दिन नैन्सी की चाकू से 18 बार वार और जीभ काटकर हत्या की गई थी। विंडसर वेस्ट के सांसद हर्ब गिल ने भी कहा है- लासाल और पूरे विंडसर-एसेक्स के कई लोगों की तरह मुझे भी नैन्सी ग्रेवाल की…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह पर न्यू रिलीज सॉन्ग ‘टटीरी’ को लेकर हरियाणा में 3 मामले दर्ज हुए हैं। हरियाणा पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं साथ ही लुक आउट सर्कुलर (LOC) करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी कहा है कि इस गाने पर रील बनाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। गाने में बादशाह के बोल और लड़कियों के सीन पर आपत्ति जताई गई है। अब पुलिस के एक्शन के बाद इस सॉन्ग को यूट्यूब से भी हटा दिया गया है। 1 मार्च 2026 को…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में शादी के एक महीने बाद ही पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई।। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना जंडियाला गुरु हलके के गांव बन्ना में सामने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा के राम रहीम को बरी कर दिया है। हालांकि कोर्ट ने 3 आरोपियों कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल की सजा को बरकरार रखा है। इससे पहले 17 जनवरी 2019 को पंचकूला की स्पेशल CBI कोर्ट ने राम रहीम समेत बाकी सभी आरोपियों को 7 साल कैद की सजा सुनाई थी। जिसके खिलाफ आरोपियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि इस हत्याकांड में राम रहीम के साजिशकर्ता होने के पर्याप्त सबूत नहीं हैं। जिस…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर को महंगा कर दिया है। अब घरेलू सिलेंडर के लिए 60 रुपए ज्यादा लगेंगे। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम की LPG गैस अब 913 रुपए की मिलेगी। पहले यह 853 रुपए की थी। वहीं 19 किग्रा वाले कॉमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। यह अब 1883 रुपए का मिलेगा। बढ़ी हुई कीमतें 7 मार्च से लागू हो गई है। इससे पहले सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को घरेलू सिलेंडर के दामों में 50 रुपए का इजाफा किया था। यानी ये बढ़ोतरी करीब एक साल बाद की गई…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर के रतन सिंह चौक क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब 12 बजे कुछ नकाबपोश व्यक्तियों द्वारा आम आदमी पार्टी की मौजूदा काउंसलर के घर पर गोली बारी की गई। सूचना के अनुसार, अपराधियों ने काउंसलर के आवास कई राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि घटना के समय घर के अंदर काउंसलर का पूरा परिवार मौजूद था, लेकिन किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई। काउंसलर के पति इंदरजीत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने सामाजिक कार्य और युद्ध नशों के खिलाफ…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर के हालत बेकाबू होते जा रहे है। पंजाब के मोगा में शुक्रवार को दिन दिहाड़े सरपंच की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। हमलावर फॉर्च्यूनर गाड़ी में आए औ र सरपंच हैप्पी को 11 गोलियां मारीं। घटना शुक्रवार को कस्बा बाघा पुराना में हुई। हैप्पी गांव दोहदर के सरपंच थे। वह अपने जिम में जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Read More