Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे से एक दिन पहले जालंधर के रेडक्रॉस भवन की दीवारों पर ‘भाजपा भगाओ, पंजाब बचाओ’ और ‘पंजाब दा हल खालिस्तान’ जैसे नारे लिखे मिले। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने वीडियो जारी कर इन नारों की जिम्मेदारी ली और दावा किया कि पंजाब के युवाओं ने इन्हें लिखा है। उसने भाजपा और अमित शाह को पंजाब में चिट्टे का होलसेलर बताया। हालांकि बाद में प्रशासन ने दीवारों पर लिखे नारों को कालिख पोतकर मिटा दिया गया। शाह 30 सितंबर को जालंधर के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड की लिस्ट में शामिल किया है। बराड़ की जानकारी देने वाले को 10 लाख डॉलर (करीब 9.5 करोड़ रुपए) तक का इनाम देने की घोषणा की गई है। बराड़ को लॉरेंस ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप का उत्तरी अमेरिका में प्रमुख ऑपरेशनल लीडर बताया गया है। लॉरेंस और गोल्डी बराड़ पर 2023 में खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप है। इसी साल जुलाई में निज्जर की हत्या को लेकर अमेरिका ने पहली बार चार्जशीट दाखिल की थी।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुए बवाल के बाद अगले आदेश तक यहां इंटरनेट बंद कर दिया गया है। किसी तरह के भड़काऊ वीडियो से माहौल फिर खराब न हो, इसके लिए ये आदेश दिए गए हैं। वहीं पंजाब महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कपूरथला के DC और SSP से FIR की कॉपी, SIT और अब तक की जांच रिपोर्ट तलब कर ली है। आयोग ने यूनिवर्सिटी में गर्ल्स हॉस्टल के लिए किए सुरक्षा इंतजामों के बारे में भी जानकारी मांगी है। वहीं CM भगवंत मान ने इस मामले का…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में ASI जसवंत सिंह को चलती बाइक पर गोली मारने वाले 19 साल के शूटर करणबीर नंदी को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरोपी करणबीर सिंह कुछ दिन पहले ही पुलिस हिरासत से भाग गया था। तब से पुलिस को उसकी तलाश थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस टीम ने उसे अमृतसर देहात के इलाके में घेरा तो कंडोवालिया इलाके में उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान 2 पुलिस मुलाजिमों को गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी करणबीर जख्मी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) के पूर्व अधिकारी निरंजन सिंह बुधवार को पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल (वारिस पंजाब दे) में शामिल होंगे। निरंजन सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मुझे रिटायर हुए 5-6 साल हो चुके हैं। सारी पार्टियां कह चुकी हैं कि हम नशा खत्म कर देंगे, लेकिन नशा खत्म नहीं हुआ। पंजाब में बदलाव होना चाहिए। जानकारी के अनुसार, निरंजन सिंह ED में रहते हुए कई हाई-प्रोफाइल और चर्चित मामलों की जांच का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने ड्रग्स केस में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में ASI की हत्या के बाद अमृतसर, बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट पुलिस खास हिदायतें जारी की है। अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पुलिस अधिकारियों द्वारा जारी ऑर्डर की कॉपी पोस्ट भी की लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इसे फर्जी बताया जिसके बाद मजीठिया ने ऑर्डर नंबर तक बता दिया। जानकारी अनुसार मजीठिया द्वारा जो ऑर्डर दिखाए गए उसमें लिखा है कि इन जिलों का कोई भी पुलिस कर्मी ड्यूटी ज्वाइन करने आता है तो वो खाकी वर्दी में नहीं आएगा। थाने या ऑफिस आकर वह वर्दी डालेगा। ड्यूटी ऑफ…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की हत्या करने वाले एक शूटर को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि शनिवार देर दोनों स्कूटी पर बैठकर जा रहे थे। पुलिस टीम ने नाके पर रुकने को कहा तो उन्होंने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। क्रॉस फायरिंग में CIA के जवान की छाती में गोली लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट से उसकी जान बच गई। वहीं पुलिस की गोली से…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बस्तियात का शराब तस्कर धर्मेन्दर उर्फ मंगा कोई छोटा तस्कर नहीं निकला। जांच में पता लगा कि वह शहर भर के बड़े बड़े तस्करों को शराब की सप्लाई देता था। मंगा काफी समय से अवैध तरीके से शराब का धंधा कर रहा है लेकिन एक्साइज विभाग के दबंग इंस्पेक्टर मनजीत सिंह को जब पता लगा तो उन्होंने अपनी टीम और थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस टीम समेत मधुबन कॉलोनी में रेड करके मंगा की स्कॉर्पियो गाड़ी घेर ली लेकिन तस्कर मंगा मौके से भाग गया। हालांकि उसकी गाड़ी से 25 पेटी शराब मिली जिसके खिलाफ…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अगर आपकी गाड़ी का इंश्योरेंस नहीं है तो जल्द करा लें, नहीं तो आपको पंप पर पेट्रोल या डीजल भरवाने में दिक्कत हो सकती है। क्योंकि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सरकार जल्द ही नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल व्यवस्था लागू करने जा रही है। इसके तहत पेट्रोल पंप पर कैमरे गाड़ियों की नंबर प्लेट स्कैन करेंगे। अगर गाड़ी का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस नहीं मिला, तो फ्यूल नहीं दिया जाएगा। देश में बिना इंश्योरेंस चल रही गाड़ियों पर रोक लगाने के लिए बीमा नियामक IRDAI जल्द ही कुछ शहरों में इसका ट्रायल शुरू करेगा। इस ट्रायल का…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर पुलिस के कई थानों के एसएचओ बदल दिए गए है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार को थाना आठ में ट्रांसफर किया गया है। थाना आठ के प्रभारी साहिल चौधरी को थाना नई बारादरी की कमान दी गई है। सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर कुमार को थाना रामामंडी ट्रांसफर किया गया है और थाना रामामंडी के एसएचओ जसपाल सिंह को थाना एक की कमान सौंपी गई है और थाना नई बारादरी के प्रभारी रविंदर कुमार को डीसीपी के साथ अटैच करके स्पेशल ब्रांच में भेजा गया है।

Read More