Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में आज से जान के लिए खतरा और खुंखार लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए मुहिम चलेगी। CM भगवंत मान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए एक्स पर पोस्ट कर मुहिम चलाने की जानकारी दी। सीएम मान ने लिखा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करती है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पंजाब सरकार बच्चों और राहगीरों की जान के लिए खतरा बने लावारिस और जानलेवा कुत्तों को खत्म करने के लिए एक बड़ी मुहिम शुरू करने जा रही है। इससे पहले 10 मार्च…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरदासपुर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह धारीवाल के पास तेज रफ्तार टूरिस्ट बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। बस अमृतसर से जम्मू जा रही थी और इसमें ज्यादातर कॉलेज स्टूडेंट सवार थे। बस पलटते ही पीछे चल रही 3 से 4 गाड़ियां भी एक-दूसरे से टकरा गईं। हादसे में 2 कॉलेज छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी कॉलेज स्टूडेंट अमृतसर के ग्लोबल कॉलेज में पढ़ते हैं। पेपर खत्म होने और छुट्टियां शुरू होने के बाद…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में गुरूवार दोपहर 3  मंजिला घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद पूरे घर को आग लग गई। जिसमें झुलसकर सुमन नाम की महिला की मौत हो गई जबकि गुरप्रीत की हालत गंभीर बनी हुई है। यह धमाका इतना तेज था कि घर की छत और दीवारों पर दरारें पड़ गईं। खिड़कियों के सारे शीशे टूट गए। आसपास के घरों में भी दीवारें हिल गईं। धमाके का पता चलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। ACP सुरिंदरपाल सिंह ने कहा कि 2 फायर टेंडरों की मदद से करीब आधे…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): वीरवार को गदईपुर के बाद लांबड़ा में भी मर्डर का मामला सामने आया है। लांबड़ा के गांव नाहला में पति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी अनुसार वीरवार सुबह संतोख कुमार का अपनी पत्नी सीता विश्वकर्मा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान संतोख कुमार ने पहले तो गाली गलौच किया लेकिन देखते ही देखते उसने गैस से तवा उठाकर अपनी पत्नी को मारना शुरू कर दिया। संतोख ने सीता विश्वकर्मा के सिर पर बेरहमी से तवे के कई वार किए। शोर सुन कर आसपास के लोग…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के मोगा में सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से लगभग 30 मरीज ताला तोड़कर फरार हो गए। इस फरार होने से पहले इन मरीजों ने रिहैब सेंटर के स्टाफ और सिक्योरिटी गार्ड्स के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की। सरकारी नशा मुक्ति केंद्र में विवाद तब शुरू हुआ जब उपचाराधीन मरीजों और स्टाफ के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते यह मामला बढ़ गया और कुछ मरीज मारपीट करने लगे। युवकों ने पहले सिक्योरिटी कर्मियों को धक्का देकर पीछे हटाया और फिर मुख्य गेट का ताला तोड़कर बाहर निकल गए। यह…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के गदईपुर में मुर्गी फार्म के पास एक युवक की डेड बॉडी मिली है। युवक की हत्या की गई है। लोगों ने डेडबॉडी देख तुरंत थाना-8 पुलिस को फोन किया तो जवान मौके पर पहुंचे। डेडबॉडी के पास ही युवक की बाइक मिली जिसका नंबर पीबी-08-FS 3587 है। मृतक की उम्र 35 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस युवक के खिलाफ तीन के करीब आपराधिक केस दर्ज हैं। एसीपी नार्थ अशोक मीणा समेत थाना आठ और थाना एक की पुलिस मौके पर है। शव को उठा कर सिविल अस्पताल की…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): थाना बस्ती जोधेवाल के अंतर्गत आते नूरवाला रोड सरताज नगर में आज तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब एक्सिस बैंक के एटीएम को निशाना बनाने आए शातिर लुटेरों ने न सिर्फ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया बल्कि खुद को घिरता देख हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। बैंक कंट्रोल रूम से मिला जानकारी 3 से 4 कार में आए लुटेरों ने सरताज नगर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। आरोपियों ने कैश निकालने की गैस कटर से काटना शुरू किया जिससे गैस कटर की तेज आंच के कारण एटीएम…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब-चंडीगढ़ में कल मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे। इससे दवाई की खरीद का संकट रहेगा। यह हड़ताल 19 मई की आधी रात से शुरू होकर 20 मई की आधी रात तक चलेगी। इस दौरान सभी होलसेल और रिटेल केमिस्ट की दुकानें बंद रहेंगी। इमरजेंसी स्थिति में मरीजों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ई-फार्मेसी कंपनियां भारी छूट देकर बाजार पर कब्जा करना चाहती हैं, जिससे छोटे व्यापारियों का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।इसके साथ ही ऑनलाइन दवाओं की वैधता और स्टोरेज संबंधी मानकों पर भी गंभीर सवाल खड़े…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना में 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर किडनैप हुई पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई। इंदर कौर का शव नीलो के पास नहर में मिला। परिवार ने शव की शिनाख्त कार दी। शव फिलहाल समराला के सिविल अस्पताल में रखा गया है। पंजाबी सिंगर इंदरजीत कौर के भाई जोतइंइर सिंह ने की शिकायत पर पुलिस ने 15 मई को मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा व उसके साथी करमजीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी थी। लेकिन उसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरदासपुर में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक ऑल्टो कार हादसे का शिकार हो गई। कार सवार 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। युवकों को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी युवक पठानकोट के रहने वाले थे। इनमें से एक युवक की पहचान हो चुकी है। हादसा गुरदासपुर-बटाला रोड पर नौशहरा मज्झा सिंह के पास हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4 बजे…

Read More