रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में देर रात पोर्श इलाकों में फायरिंग के बाद दहशत का माहौल बन गया। यह फायरिंग गढ़ा रोड़ पर स्थित कंडा ज्वेलर्स के घर बाहर की गई।
जानकारी अनुसार देर रात गाड़ी में सवार कुछ युवकों ने कंडा ज्वेलर्स के घर आकर चार गोलियां चलाई और फरार हो गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही थाना सात की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कुछ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं शक जताया जा रहा है कि उक्त फायरिंग फरौती को लेकर चलाई हो सकती है। फिलहाल अभी किसी पुलिस अधिकारी का बयान सामने नहीं है और न ही थाना सात के प्रभारी ने फोन उठाया।
Advertisement


