Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भारत से पाकिस्तान गई पंजाबी महिला सरबजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सरबजीत के साथ उसके पाकिस्तानी पति नासिर हुसैन को भी हिरासत में लिया गया है। सरबजीत को पाकिस्तान से अटारी बॉर्डर के रास्ते आज ही भारत डिपोर्ट किया जा सकता है। सरबजीत कौर 4 नवंबर 2025 को श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी। उसने वहां जाकर पाकिस्तानी व्यक्ति नासिर हुसैन से निकाह कर लिया था। निकाह के लिए सरबजीत ने मुस्लिम धर्म अपनाकर अपना नाम भी नूर हुसैन रख लिया था।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के पठानकोट में गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिवार ने कहा कि युवती के घरवालों ने बहाने से उसे घर बुलाया। जहां उसे कमरे में बंद करके पीटा गया। युवक ने किसी तरह पिता को बताया, जिसके बाद वह लड़की के घर पहुंचे तो वह गंभीर रूप से घायल था। वह उसे तुरंत अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। युवक से मारपीट शनिवार को की गई थी लेकिन आज, रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में परिवार की शिकायत के बाद जांच शुरू…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के लिए जल्द सख्त कानून बनेगा। इसको लेकर बनाई विधानसभा कमेटी जल्द अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के जॉइंट सेक्रेटरी बलतेज पन्नू ने दी। पन्नू ने ये भी कहा कि यह कानून सभी धर्मों के पवित्र ग्रंथों की बेअदबी पर लागू होगा। इस कानून के तहत बेअदबी के दोषी को आजीवन उम्रकैद और बेअदबी की कोशिश करने पर 3 से 5 साल तक कैद का प्रावधान किया गया है। यही नहीं, कानून इतना सख्त है कि इसमें न तो आरोपी को जमानत मिलेगी और न ही…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के गांव मिड्डा में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी ही 18 साल वेटलिफ्टर बेटी की कस्सी से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना मिलते ही थाना कबरवाला पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मृतका के मां से मामले की जानकारी ली। पता चला कि व्यक्ति ने बेटी पर कस्सी पर तब तक वार किए, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। बेटी की सांसें थमने की पुष्टि होने के बाद ही…

Read More

रोजाना मेल (वरुण): पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी के सरपंच की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई।  वह एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान बदमाशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही सरपंच बुरी तरह से घायल हो गए। यह देख उन्हें तुरंत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है लेकिन बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया। फायरिंग का पता चलते ही पुलिस पैलेस में पहुंची। पूरे पैलेस को घेरकर जांच की जा रही है। शादी समारोह में आए लोगों…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के मोहाली में ढाई साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी चॉकलेट देने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया और रेप किया। बच्ची की दयनीय हालत के चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। आरोपी अर्जुन राम को पुलिस ने काबू कर लिया है। आज उसे मोहाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी प्राइवेट काम करता है। इस संबंधी बलौंगी थाने में केस दर्ज किया है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के मेयर विनीत धीर के पिता की मौत हो गई। हार्ट अटैक आने पर उन्होंने अपने घर में आखिरी सांस ली। तत्काल विनीत धीर उन्हें निजी अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में विनीत धीर को जानने वाले से इलावा जालंधर के नेताओं की भीड़ जुट गई।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अब वेनेजुएला पर अमेरिका का कब्जा है। उन्होंने कहा कि जब तक वहां हालात ठीक नहीं हो जाते, वेनेजुएला को अमेरिका ही चलाएगा। ट्रम्प ने अमेरिकी सैनिकों की तारीफ कर कहा कि ऐसी बहादुरी दुनिया का कोई और देश नहीं दिखा सकता। वहीं अमेरिका के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने बताया कि मादुरो को पकड़ने के ऑपरेशन में 150 से ज्यादा प्लेन शामिल थे। इससे पहले अमेरिका ने बीती रात करीब 2 बजे (भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह 11:30 बजे) वेनेजुएला के 4 शहरों…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर चार हफ्तों तक मजबूत पकड़ बनाए रखी, जिसके बाद अब पांचवें हफ्ते में इसकी रफ्तार हल्की कम होती दिखी है। थिएटर में रिलीज के पांचवें शुक्रवार को फिल्म की एक दिन की कमाई पहली बार 10 करोड़ रुपए से नीचे आ गई। फिल्म ने 8.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो अब तक के लगातार मजबूत आंकड़ों की तुलना में गिरावट मानी जा रही है। हालांकि, ट्रेड जानकारों के मुताबिक, लंबे समय तक चलने वाली फिल्मों में ऐसा स्लोडाउन सामान्य माना जाता है। भारत में फिलहाल धुरंधर करीब 3,800 स्क्रीन्स…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के पठानकोट चौक के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जंगली सांभर रिहायशी इलाके की सड़कों पर घूमता नजर आया। सर्दी और धुंध के मौसम में खाने की तलाश में जंगल से भटककर शहर में पहुंचे सांभर को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सांभर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। वन विभाग ने इलाज के बाद उसे जंगल में छोड़ने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, सर्दी और लगातार पड़ रही धुंध के कारण इन दिनों…

Read More