Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा उर्फ चीनी की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को हरियाणा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ कैथल में हुई। ये कार्रवाई पं जाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक और हथियार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन उर्फ पीयूष पहलवान निवासी फिरोजपुर और…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को हत्या की धमकी मिली है। बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में जो हत्या की गई है, उसकी वजह से कई लोगों को मिर्ची लगी है। अब मनकीरत औलख की बारी है। वह चाहे जितने भी गनमैन ले ले। लेकिन उसका अब नंबर लगना है। वह मोहाली में बैठा रहता है और विदेश की स्टोरी डालता रहता है। बुधवार को सेक्टर 9 में प्रॉपर्टी डीलर की 12 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी लक्की…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): रूस का एक तेल टैंकर, जो पहले चीन जा रहा था, अब रास्ता बदलकर भारत आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘एक्वा टाइटन’ नाम का यह जहाज रूस के बाल्टिक सागर से तेल लेकर निकला था और उसे चीन के रिजाओ पोर्ट जाना था। लेकिन मार्च के बीच में साउथ चाइना सी पहुंचते ही इसने अपना रास्ता बदल लिया और अब यह 21 मार्च को न्यू मैंगलोर पहुंचने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक यह बदलाव इसलिए हुआ क्योंकि भारत ने अचानक रूस से तेल खरीदना बढ़ा दिया है। असल में, ईरान में चल रहे युद्ध…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाबी एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ के दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर-2024 ने पंजाबी म्यूजिक के इतिहास में कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस टूर ने 943 करोड़ रुपए कमाए। इसका खुलासा मार्च 2026 में आई सोशियो इकोनॉमिक इम्पैक्ट रिपोर्ट में किया गया। इस टूर से 114 करोड़ रुपए टैक्स मिला, जबकि 1.2 लाख लोगों को रोजगार मिला है। अर्स्ट एंड यंग (EY) की ताजा सोशियो इकोनॉमिक रिपोर्ट के मुताबिक, यह आंकड़ा भारतीय कलाकार के लाइव टूर का नया बेंचमार्क है। रिपोर्ट में बताया गया है कि टूर के दौरान 3.2 लाख से ज्यादा दर्शकों ने शो देखे। दिल्ली का…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में बुधवार को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह जिम से निकलकर अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठ रहा था कि तभी बाइक पर आए हमलावरों ने उस पर 12 राउंड फायरिंग कर दी। गोलियां लगने के बाद वह ड्राइविंग सीट पर ही लुढ़क गया। इसके बाद साथी उसे तुरंत फॉर्च्यूनर गाड़ी में ही डालकर PGI के लिए रवाना हो गए। लेकिन खून ज्यादा बह गया था। ऐसे में अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर के पेट, छाती और बाजू पर गोलियां लगीं। इस…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): इंदौर में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट होने से इलेक्ट्रिक कार में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रबर कारोबारी मनोज पुगलिया, उनकी बहू सिमरन सहित 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि 6 मृतक भी रबर कारोबारी के रिश्तेदार थे, जो मंगलवार को ही बिहार के किशनगंज से कैंसर का इलाज कराने आए थे। घटना बुधवार तड़के 3.30 से 4 बजे के बीच बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी की है। पुलिस के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पाकिस्तान ने सोमवार रात एक बार फिर अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिनमें एक हॉस्पिटल भी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इसमें 400 लोगों की मौत हो गई, वहीं 250 से ज्यादा घायल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दारुलअमान, अरजान कीमत, खैरखाना और काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास कई जगहों पर धमाकों और गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तानी सेना ने काबुल में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर बम गिराए। तालिबान…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोहाली जिले के खरड़ से AAP की विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही और उनके 2 पार्टनरों को सजा सुनाई गई। डेराबस्सी कोर्ट ने 3.5 करोड़ रुपए के चेक बाउंस मामले में 2-2 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने शाहबाज सिंह सोही के अलावा उनके साझेदार जतिंदर सिंह और नश्तर सिंह को भी दोषी ठहराया। यह मामला हाउसिंग प्रोजेक्ट कंपनी ‘मेसर्स प्लेटिनम स्मार्ट बिल्डर्स’ से संबंधित है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से धमकी भारी कॉल आई है। इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि हां गिप्पी गोल्डी बराड़ बोल रहा हूं। गिप्पी मैंने तुम्हें थोड़े दिन पहले भी मैसेज भेजा था। अभी तक तेरा कोई रिप्लाई नहीं आया है। उसने आगे कहा कि मैं पाने ऐले को भी मैसेज छोड़ा था। तुम दोनों से मुझे बात करनी है। तुम दोनों से काम है। वैसे इग्नोर न करो। बहुत बुरी हो जाएगी। मैसेज इग्नोर कर सकते हैं। लेकिन जो…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के 4 जिलों में आज बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर और पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में मौसम साफ है। विभाग के अनुसार 18, 19 और 21 मार्च को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। उधर, हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में बीती रात बर्फबारी हुई। मनाली शहर में 2 इंच, ऊंचे पहाड़ों पर 5, अटल टनल रोहतांग में 8, रोहतांग दर्रा और शिंकुला में डेढ़ फीट से ज्यादा स्नोफॉल हुआ। पंजाब और चंडीगढ़ में 2 दिन…

Read More