रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन स्थित गोल मार्केट में एक मॉल के बाहर भीषण आग लग गई। यह घटना पूर्व पार्षद रोहन सहगल के दफ्तर के सामने हुई, जहां मॉल की बाहरी दीवार पर लगे एयर कंडीशनर (AC) के आउटडोर यूनिट्स आग की चपेट में आ गए।
समय रहते एक राहगीर की सूचना और मॉल कर्मियों की सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घटना के वक्त वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने सबसे पहले आग को फैलते हुए देखा। उसने तुरंत मॉल के अंदर जाकर वहां मौजूद कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मॉल के कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाई और बिना समय गंवाए मॉल के फायर सेफ्टी सिस्टम का उपयोग कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
Advertisement


