Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब और चंडीगढ़ में पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) चंडीगढ़ के मुताबिक आज (शनिवार) और कल ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। शीतलहर और घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में भी सुखना लेक का म्यूजियम टावर घने कोहरे से ढका हुआ है। उधर, पंजाब के 10 जिलों में घना कोहरा, 5 जिलों में शीतलहर और 6 जिलों में कोल्ड डे रहने का अनुमान जताया गया है। जालंधर और अमृतसर में शनिवार की सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के जंडियाला गुरु क्षेत्र एक बार फिर फायरिंग कर दहशत फैलाई गई। इस बार बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने निशाना एक ब्यूटी पार्लर का बनाया। युवकों ने ब्यूटी पार्लर को टारगेट करते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। इस फायरिंग में पार्लर संचालिका के पैर में भी गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके पति ने छिप कर जान बचाई। पार्लर पर फायरिंग करने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए। अचानक हुई इस फायरिंग से इलाके में दहशत मच गई।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के नामी हुक्का बार में पुलिस ने रेड की। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करके बार से हुक्के, फ्लेवर आदि सब समान बरामद किया है। जानकारी अनुसार PPR मार्किट में रिपब्लिक हुक्का बार की पुलिस को सूचना मिली थी, जिसमें हुक्के के साथ साथ अन्य सुविधाएं दी जा रही थी। जैसे ही मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने रेड कर दी। पुलिस ने मौके से दो लोगों को काबू किया है। पुलिस ने हुक्का बार से हुक्के, फ्लेवर आदि सब समान बरामद कर लिया है। देर रात पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली विधानसभा में गुरुओं को लेकर अभद्र टिप्पणी करने की तथा कथित वीडियो को वायरल करने के मामले में जालंधर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जालंधर के आप नेता इकबाल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी और आरोप लगाया कि दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X से दिल्ली की विधायक आतिशी की वीडियो एडिट करके वायरल की जिसकी फोरेंसिक जांच भी करवाई गई लेकिन जांच में पाया गया कि विधायक आतिशी ने गुरु शब्द इस्तेमाल ही नहीं किया। उन्होंने कहा कि वीडियो में आतिशी को कथित तौर पर गुरुओं…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में शुक्रवार को प्राइवेट बस 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में अभी तक कम से कम 9 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। इसकी पुष्टि सिरमौर के DC प्रियंका ने की है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार हादसा बस के स्किड होने से हुआ है। बस में 40 से ज्यादा यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पा या है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। यह…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कनाडा ने वीजा नियमों में बदलाव कर पंजाबियों को बड़ा झटका दिया है। इसके तहत अब देखभाल के बहाने बुजुर्गों के परमानेंट रेसिडेंस वीजा पर रोक लगा दी गई है। हालांकि अभी भी इनके पास सुपर वीजा का आप्शन खुली रहेगी। इसके तहत 5 साल तक लगातार कनाडा में रहा जा सकता है। कनाडा इमिग्रेंट डिपार्टमेंट ने केवल बुजुर्गों की PR पर रोक लगाई है। कनाडा जाने पर रोक नहीं है। अगर वे घूमने या कुछ समय तक जाना चाहते हैं तो ऐसे वीजा पर कोई रोक नहीं रहेगी।कनाडा सरकार 2026-2028 के लिए PR की संख्या…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): इंदौर में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल का बेटा प्रखर शामिल हैं। कार सवार एक युवती गंभीर घायल है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा रालामंडल इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। डीसीपी कृष्ण लाल चंदानी ने बताया, ग्रे कलर की नेक्सन कार (MP13 ZS8994) में प्रेरणा बच्चन (26), प्रखर कासलीवाल (25), मानसंधु (26) और अनुष्का राठी सवार थे। प्रखर का जन्मदिन था, चारों शराब के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): तरनतारन की पूर्व SSP रवजोत कौर ग्रेवाल को चुनाव आयोग ने बहाल कर दिया है। चुनाव आयोग ने साफ किया कि सस्पेंशन हटाने का फैसला पिछली तारीख से लागू नहीं होगा। यही नहीं, डॉ. ग्रेवाल के खिलाफ चल रही विभागीय जांच का अंतिम फैसला चुनाव आयोग की मंजूरी से ही होगा। बता दें कि तरनतारन उपचुनाव में वोटिंग से ठीक 3 दिन पहले चुनाव आयोग (ECI) ने उपचुनाव में दखल देने और पक्षपात के आरोप में रवजोत कौर ग्रेवाल को सस्पेंड कर दिया था। उनके खिलाफ यह कार्रवाई शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने राजनीति में कमबैक के संकेत दिए हैं। सिद्धू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिससे पंजाब की राजनीति में हड़कंप मच गया। इसमें सिद्धू ने एक शेर के जरिए विरोधियों को चेताया कि उनका विरोध करने वालों को पता नहीं कि अगर कुछ बदलाव हुआ तो वह भी खाक हो जाएंगे। सिद्धू ने कहा- ” आग लगाने वालों को क्या खबर, रुख हवाओं ने बदला तो खाक वो भी होंगे, अब बात रुतबे की है, चाल भी बड़ी और…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कपूरथला जिले के फगवाड़ा सब-डिवीजन में विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने वीरवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने सिटी थाना फगवाड़ा में तैनात एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। यह छापेमारी रात करीब 9 बजे के बाद की गई। विजिलेंस ब्यूरो की यह कार्रवाई डीएसपी जोगिंदरपाल के नेतृत्व में संपन्न हुई। गिरफ्तार किए गए एएसआई की पहचान सरबजीत सिंह के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी एएसआई ने एक गांव निवासी से जुड़े एक मामले को ठीक करने के बदले…

Read More