Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान पंजाब में मनरेगा और पीएम आवास योजना में किए गए बदलावों की समीक्षा की। जालंधर डीसी ऑफिस में बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब को 842 करोड़ रुपए जारी होने के बावजूद मजदूरों को काम न मिलने की शिकायतें मिल रही हैं, जिनकी जांच के आदेश दिए गए हैं। आगे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब में जब बाढ़ आई तो केंद्र सरकार ने बाढ़ राहत के लिए 420 करोड़ दिए, लेकिन AAP सरकार ने यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं भेजा। केंद्रीय मंत्री ने कच्चे मकानों को पक्का…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिका के व्हाइट हाउस के बाहर आतंकी हमला हुआ है। आतंकी ने अल्ला हुकबर के नारे लगाते हुए नेशनल गार्ड्स पर फायरिंग कर दी। दोनों गार्ड्स के सिर और छाती पर फायरिंग की गई। जवाबी कारवाई में अन्य नेशनल गार्ड्स ने आतंकी के पैर में गोली मार कर उसे जिंदा काबू कर लिया। गंभीर रूप से घायल हुए गार्ड्स को अस्पताल पहुंचाया गया है। उधर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे आतंकी हमला बताया है। पकड़ा गया आरोपी अफगानिस्तान नागरिक है। ट्रंप ने कहा कि इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने कहा कि इस हमले

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब सरकार ने खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह को पैरोल देने से इनकार कर दिया है। हाईकोर्ट ने एक हफ्ते के अंदर पंजाब सरकार को पैरोल देने में अपना निर्णय देने का आदेश दिया था। इस मामले में अमृतसर के डीसी और पुलिस कमिश्नर ने रिपोर्ट में कहा कि अमृतपाल की रिहाई के बाद कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा हो सकता है। बता दें कि डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह ने संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में अब 20 मिनट में रजिस्ट्री हो जाएगी। इसके अलावा लोग घर से भी रजिस्ट्री लिखवाकर ला सकते हैं। इसके अलावा, कोई तय रकम से ज्यादा रुपए मांगता है तो उसके खिलाफ शिकायत भी की जा सकती है। गुरुवार को फतेहगढ़ साहिब में ईजी-रजिस्ट्री सिस्टम लॉन्च करते हुए CM भगवंत मन ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को रजिस्ट्री के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब टोकन के जरिए तय वक्त मिलेगा। मान ने यह भी कहा कि अगर कोई चाहे तो सरकारी मुलाजिम रजिस्ट्री करने के लिए मशीन लेकर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर के शहीद भगत सिंह कॉलोनी के सामने पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवा कर निकली एक्टिवा सवार युवती को तेजरफ्तार ट्रक घसीटता ले गया। हादसे में युवती बेहद गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तुरंत बल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। उधर मौके पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस कर्मी के पैर पर भी गाड़ी चढ़ गई। दरअसल उक्त मुलाजिम जाम खुलवा रहा था कि अचानक से एक गाड़ी का टायर उसके पर चढ़ गया। फिलहाल लड़की की हालत बेहद नाजुक है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पारस एनक्लेव में बच्ची की हत्या के मामले में जैसे जैसे राजनीतिक, पब्लिक और महिला आयोग का पुलिस का दबाव बढ़ता रहा वैसे वैसे सारा दबाव मात्र एक मुलाजिम पर डलता रहा। वीरवार सुबह खबर आई कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले एएसआई मंगत राम को नौकरी से निकाल दिया है, मतलब उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। एएसआई पर ऐसा एक्शन लेकर बिल्कुल सही है लेकिन सिर्फ मंगत राम ही क्यूं? देश भर की अदालतें पोस्को एक्ट से लेकर नाबालिग बच्चों के हर केस में बेहद गंभीर है तो पुलिस क्यों नहीं। अब सवाल यह…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के पारस एनक्लेव में 13 साल की बच्ची की हत्या के कुछ दिनों बाद 13 साल की ही बच्ची के साथ गंदी हरकत हुई। यह हरकत जालंधर के रूरल एरिया के किशनगढ़ की है जहां सरकारी स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की। हैरानी की बात है कि पारस एनक्लेव में हुई घिनौनी हरकत के बाद भी कुछ लोग समझ के बाहर है। जानकारी अनुसार 13 साल की बच्ची किशनगढ़ के सरकारी स्कूल में पढ़ती है जिसके साथ डी.पी. टीचर (स्पोर्ट्स टीचर) ने अश्लील हरकतें की। बच्ची ने शोर मचाया तो…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोहाली के डेरा बस्सी- अंबाला  हाईवे पर पुलिस और गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटर्स में मुठभेड़ हो गई। आरोपी वहां एक घर में छिपे थे और हथियारों की सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस ने दो शूटर्स को गोलियां मार कर काबू किया। कुल चार शूटर्स गिरफ्तार हुए हैं। जानकारी अनुसार पुलिस को हथियारों की तस्करी के इनपुट मिले थे जिसके बाद पुलिस ने उक्त घर को घेरने की कोशिश की तो घर में मौजूद शूटर्स ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए जवाबी कारवाई की और दो शूटर्स को…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर देहात पुलिस ने भारत-पाक बॉर्डर पर दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से करीब ढाई किलो का IED और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। यह कार्रवाई खुफिया अलर्ट के बाद हुई है। जिसमें ISI द्वारा हाल ही में दिल्ली धमाके के बाद दोबारा भारतीय क्षेत्र में विस्फोटक भेजने की कोशिश तेज होने की जानकारी मिली थी। नाकाबंदी के दौरान दोनों आरोपी भाई युवराज और आकाशदीप बाइक पर IED लेने निकले थे, लेकिन कोहरे के बीच पकड़े गए। पुलिस उनसे पूछताछ कर मॉड्यूल के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में पारस एनक्लेव में बच्ची के साथ रेप की कोशिश और हत्या के मामले में श्री हिंदू तख्त (भारत) ने बड़ा बयान दिया है। श्री हिंदू तख्त ने आज पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मुलाकात करके इस केस में 6 माह के अंदर आरोपी हरमिंदर सिंह उर्फ हैप्पी को फांसी की सजा दिलाने की अपील की और इसी के साथ घोषणा की कि श्री हिंदू तख्त (भारत) बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए केस लड़ने में जितना भी खर्चा आएगा वह उनकी तरफ से दिया जाएगा। इस दौरान श्री हिन्दू तख़्त के राष्ट्रीय…

Read More