Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब सरकार ने झज्जर बचौली जंगली जीव सैंक्चुअरी का नाम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम रखने का फैसला लिया है। पंजाब राज्य जंगली जीव बोर्ड की स्टैंडिंग कमेटी ने इसे मंजूरी दी है। 289 एकड़ में फैली सैंक्चुअरी अब श्री गुरु तेग बहादुर जंगली जीव सैंक्चुअरी के नाम से जानी जाएगी। कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की सिफारिश पर यह फैसला लिया गया है। आनंदपुर साहिब में स्थित है सैंक्चुअरी झज्जर-बचौली वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी पंजाब के रूपनगर जिले में, श्री आनंदपुर साहिब के पास स्थित है। आनंदपुर साहिब से करीब 15 किलोमीटर दूर है…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): ईरान में महंगाई के खिलाफ 13 दिनों से चल रहे प्रदर्शन के बीच गुरुवार रात को हालात और खराब हो गए। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 100 से ज्यादा शहरों में प्रदर्शन फैल चुका है। प्रदर्शनकारियों ने सड़कें ब्लॉक कीं, आग लगाई। लोगों “खामेनेई को मौत” और “इस्लामिक रिपब्लिक का अंत हुआ” जैसे नारे लगाए। कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारी क्राउन प्रिंस रजा पहलवी के समर्थन में रहे। उन्होंने ‘यह आखिरी लड़ाई है, शाह पहलवी लौटेंगे’ के नारे लगाए। अमेरिकी ह्यूमन राइट एजेंसी के मुताबिक, प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में अब तक 45 लोग…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब महिला आयोग में अनोखी शिकायत आई। महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल के समक्ष पेश हुई महिला ने आरोप लगाए कि उसकी सगी मां के ससुर के साथ अवैध संबंध है। दोनों लिव इन में रह रहे है। महिला ने कहा कि जब वह अपनी मां का विरोध करती है तो उसकी मां पति को भड़का देते है। उस पर किसी अन्य युवक के साथ अवैध संबंध होने के आरोप लगाती है और कहती है कि नशा करती है। आरोप है कि उसकी मां उसे पीट कर घर से निकाल देती है। महिला ने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में गुरुवार को मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया गया। लोकल बॉडीज विभाग संभाल रहे डॉ. रवजोत सिंह से यह जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें एनआरआई विभाग सौंपा गया है। यह विभाग पहले संजीव अरोड़ा के पास था। वहीं, संजीव अरोड़ा को लोकल बॉडीज विभाग दिया गया है। इस फेरबदल के बाद संजीव अरोड़ा कैबिनेट के तीसरे सबसे पावरफुल मंत्री बनकर उभरे हैं। हालांकि अभी इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है। यह फेरबदल इसलिए भी अहम है, क्योंकि आने वाले दिनों में नगर निगम के चुनाव होने हैं। सरकार की कोशिश शहरी एरिया में पार्टी को…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर के अजनाला स्थित गांव तलवंडी राय दादू में देर रात एक घर को आग के हवाले कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस अग्निकांड में घर का सारा सामान जलकर राख हो गया और एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के पीछे की वजह एक युवक द्वारा तीन बच्चों की मां को कथित तौर पर भगा ले जाना बताया जा रहा है। जांच अधिकारी रशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है। घर का सामान पूरी तरह जल चुका है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों और…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अमेरिका को आधिकारिक रूप से बाहर निकालने की घोषणा की है। द गार्डियन के मुताबिक इसमें 35 गैर-संयुक्त राष्ट्र (Non-UN) संगठन और 31 संयुक्त राष्ट्र की संस्थाएं शामिल हैं। व्हाइट हाउस और स्टेट डिपार्टमेंट के अनुसार ये संगठन अमेरिकी हितों के खिलाफ हैं। इनमें पैसों की बर्बादी होती है। इसके अलावा ये गैरजरूरी या खराब तरीके से चलाए जा रहे हैं। इस कदम को ट्रम्प की ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति का हिस्सा बताया जा रहा है, जो वैश्विक संस्थाओं से दूरी बनाने पर जोर देती है।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों से जुड़े एक बिल को मंजूरी दे दी है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक इस बिल में रूस से तेल खरीदने वाले देशों खासकर भारत, चीन और ब्राजील पर 500% तक टैरिफ लगाने का प्रावधान है। रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने बताया कि उन्होंने बुधवार को व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति से बातचीत की, जिसमें ट्रम्प ने संसद में बिल को पेश करने के लिए हरी झंडी दे दी। यह बिल पिछले कई महीनों से तैयार किया जा रहा था। इसे अगले हफ्ते संसद में वोटिंग के लिए…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के तहत जालंधर नगर निगम की जल सप्लाई और सीवरेज शाखा में तैनात क्लर्क करुण धीर को 2000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने आरोपी के घर की तलाशी के दौरान 2.72 लाख रुपए नकद भी बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में विजिलेंस ब्यूरो की जालंधर टीम…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के विभिन्न शहरों में ईमेल के जरिए मिल रही बम की धमकियों को देखते हुए लुधियाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है। इसी के चलते आज लुधियाना कोर्ट परिसर में पुलिस द्वारा कॉर्ट खाली करवाई जा रही है। बार एसोसिएशन ने सभी मेंबर्स से अपील की है कि जब तक पुलिस की कार्रवाई चल रही है तब तक कोर्ट साइड की तरफ न जाएं। बता दें कि आज सुबह ही फिरोजपुर के एक जज को कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी जिसके बाद फिरोजपुर जिला कोर्ट परिसर खाली करवा दिया गया…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के फिरोजपुर में सैलून मालिक माही सोढ़ी ने 2 बेटियों और पत्नी को गोली मारकर खुद भी सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक सफाई करने वाली घर आई तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। सफाई वाले ने किराएदार को फोन किया। उसने कहा कि फोन कर लो। नीचे फोन बजता रहा लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इससे उन्हें शक हुआ कि कहीं उन्हें गैस तो नहीं चढ़ गई। मगर, जब वे नीचे आए और दरवाजा तोड़ा तो पता चला कि सबकी मौत हो चुकी है। एक बेटी 10 और दूसरी 6 साल की थी।…

Read More