Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाबी सिंगर रमी रंधावा पर पुलिस ने हथियारों की नुमाइश करने पर FIR दर्ज कर ली है। रमी रंधावा अमृतसर के अजनाला के रहने वाले हैं। रमी रंधावा पर यह कार्रवाई उनकी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर की गई है। इसमें रमी रंधावा ने हथियारों से जुड़ी वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था- “मेरे सौंदा ए नाल सिरहाने दे इक इतिहास ते दूजा काल कुड़े” (मेरे साथ तकिए पर एक इतिहास और दूसरा काल (मौत) सोता है)। पोस्ट के ऊपर रमी रंधावा ने कैप्शन में लिखा था कि सरदारियां सिर देकर मिलती हैं, सरदार कहलाना…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना जिले के जगराओं में मजदूरी करने वाले एक 25 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है। मृतक के पैर जमीन को छू रहे थे, जिससे मामले में रहस्य गहरा गया है। यह घटना गांव शेरपुर कलां से कुछ दूरी पर स्थित एयरटेल के स्कूल सत्य भारती के पास हुई। मृतक की पहचान शेरपुर कलां के रहने वाले राम सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। चौकी गालिब की पुलिस टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में मंगलवार को युवती के रेप केस में गुरुद्वारा चरण घाट के मुखी बाबा बलविंदर सिंह को सजा सुनाई गई। मोगा कोर्ट ने बाबा को 10 साल कैद की सजा सुनाई। युवती ने बाबा पर करीब सवा साल पहले होटल में ले जाकर रेप का आरोप लगाया था। बाबा बलविंदर सिंह अभी लुधियाना जेल में बंद है। वह जगराओं के रहने वाला है। करीब एक साल पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। दुबई में बैठे अमृतपाल सिंह मेहरों ने सितंबर 2024 में गुरुद्वारा चरण घाट के मुखी बाबा बलविंदर सिंह पर गुरुद्वारा साहिब में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के तरनतारन में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें एक गैंगस्टर को पुलिस ने ढेर कर दिया। DIG स्नेहदीप शर्मा ने कहा- तरनतारन सीआईए व एजीटीएफ की टीम कार्रवाई कर रही थी। इनपुट के आधार पर एक बाइक का पीछा किया। उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने बाइक फेंक दी। उसने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। एक फायर टीम मेंबर पर लगा, बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उसका बचाव हो गया। जवाबी फायरिंग में उसे भी गोलियां लगी। उसे बचाने के लिए अस्पताल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बस्ती बावा खेल में राजन नगर में प्रशासन द्वारा बाबा नाम के तस्कर के घर पर पीला पंज चला दिया। मौके पर नगर निगम और पुलिस अधिकारी फोर्स समेत मौजूद है। तस्कर नरिंदर कुमार उर्फ बाबा को नोटिस भी दिया जा चुका है, आरोप है कि बाबा ने अवैध ढंग और ड्रग की कमाई से घर बनाया था। एसीपी वेस्ट आतिश भाटिया ने कहा कि उन्हें नगर निगम की टीम द्वारा पत्र जारी किया गया था, जिसमें नरिंदर कुमार उर्फ बाबा के घर पर पीला पंजा चलाने को लेकर कोई अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के कपूरथला में वाल्मीकि समाज के विभिन्न संगठनों ने 6 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शहर बंद का आह्वान किया है। समाज के नेता चरणजीत सिंह हंस ने बताया कि यह बंद आम आदमी पार्टी की नेता मंजू राणा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर किया जा रहा है। हंस ने बताया कि पिछले वर्ष मंसूरवाल स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर के पास मंजू राणा ने समाज के कुछ लोगों के लिए कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना में थाना हैबोवाल के अधीन सिविल लाइन इलाके में एक कपड़ों की दुकान के बाहर बदमाशों ने 4 से 5 राउंड फायर किए। घटना के समय दुकान बंद थी, जिस कारण किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। आज सुबह दुकान के बाहर गोलियों के खोल मिलने पर इलाके के लोगों को फायरिंग की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों ने तुरंत थाना हैबोवाल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने गोली के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के अमृतसर में बदमाशों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग कर दी। बदमाश बाइक पर शॉप के बाहर आए। पीछे बैठे बदमाश ने पिस्टल निकालकर 4 से 5 फायर किए। इसके बाद वह बाइक में बैठकर भाग निकले। इस दौरान बाजार में पूरी भीड़ थी, लेकिन बदमाशों को किसी का कोई खौफ नहीं था। वहीं अचानक हुई फायरिंग से दुकानदार की पत्नी घबराकर नीचे गिर पड़ी। जिससे उसे गोली लगने से बाल-बाल बच गई। सोमवार दोपहर बाद करीब 5 बजे हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): टीवी एक्टर जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज ने अलग होने का फैसला किया है। इस फैसले की जानकारी जय ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने एक आधिकारिक बयान शेयर कर इस फैसले की पुष्टि की। रविवार को जय और माही ने इंस्टाग्राम पर एक साझा बयान पोस्ट किया। इसमें कहा गया, “आज हम जिंदगी के सफर में अलग रास्ते चुन रहे हैं, लेकिन हम एक-दूसरे का साथ देना जारी रखेंगे। शांति, आगे बढ़ना, दयालुता और इंसानियत हमेशा से हमारी सोच का हिस्सा रही है।” बयान में दोनों ने अपने बच्चों का भी जिक्र किया।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बांग्लादेश सरकार ने देश में IPL के प्रसारण पर बैन लगा दिया है। वहां के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सोमवार को इस संबंध में निर्देश जारी किए। इसमें लिखा गया कि BCCI ने 26 मार्च से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बांग्लादेश के क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से बाहर करने का निर्णय लिया है। बयान में कहा गया कि इस निर्णय के पीछे कोई ठोस या तार्किक कारण नहीं था। यह फैसला बांग्लादेश की जनता के लिए अपमानजनक, दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। ऐसे में अगले निर्देश तक IPL…

Read More