Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को  लगभग चार साल हो गए हैं, लेकिन उनका क्रेज फैंस में पहले की तरह बरकरार है। इस चीज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मूसेवाला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उनके सब्सक्राइबर देश के PM नरेंद्र मोदी के लगभग बराबर हो गए हैं। सिद्धू के सब्सक्राइबर इस समय 29.8 मिलियन हैं, जबकि PM मोदी के 29.9 मिलियन हैं। इसकी वजह यह है कि सिद्धू के माता-पिता समय-समय पर उनके अनरिलीज्ड गाने रिलीज करते रहते हैं। उनका दावा है कि वे गानों के माध्यम से बेटे को…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ग्लोबल टैरिफ को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने दूसरे देशों पर लगाए गए टैरिफ को अवैध बताया है। भारत पर लगा 18% रेसिप्रोकल टैरिफ भी अब अवैध घोषित हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि संविधान के तहत टैक्स और टैरिफ लगाने का अधिकार सिर्फ कांग्रेस (संसद) को है, राष्ट्रपति को नहीं। ट्रम्प ने टैरिफ पर सुनवाई को लेकर कहा था कि अगर केस हारे तो देश बर्बाद हो जाएगा। कोर्ट का यह फैसला ट्रम्प की आर्थिक…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में अर्बन स्टेट फेस टू में पुलिस ने PADRINO रेस्टोरेंट में रेड करके अवैध तरीके से चल रहे हुक्का बार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हुक्का बार के मालिकों को गिरफ्तार किया है जिनके नाम गुरप्रीत सिंह निवासी अमृतसर और जसवीर सिंह निवासी नकोदर हैं। दोनों खिलाफ थाना सात में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार उक्त दोनों युवक PADRINO रेस्टोरेंट की आड़ में अपने ग्राहकों को हुक्का पिला रहा था जिनके पास कोई लाइसेंस भी नहीं था। जैसे ही पुलिस ने रेड की तो अन्दर हुक्का पी रहे ग्राहकों में भगदड़ मच…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के होशियारपुर के एक व्यक्ति परगण सिंह का प्लेन में निधन हो गया। वो पहली बार विदेश जा रहे थे। परगण पत्नी के साथ अपने बेटे को मिलने इटली के मिलान के लिए रवाना हुए थे, जो 17 साल से वहीं रह रहे हैं। परगण ने दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट ली थी। प्लेन उड़ने के कुछ समय बाद ही उनको स्वास्थ्य दिक्कत आने लगी। कुछ समय बाद उनको तेज पसीना आने लगा और शरीर ढीला पड़ गया और सीट से नीचे गिर गए। पति की हालत देख पत्नी और अन्य यात्रियों ने प्लेन के क्रू…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता एमी विर्क और बिन्नू ढिल्लों ने PVR के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने लाइव होने के दौरान कहा कि PVR पंजाबी फिल्मों को उतना महत्व नहीं देता, जितना कि हिंदी और साउथ फिल्मों को। अभिनेता बोले कि उनकी नई फिल्म आज रिलीज हुई, लेकिन PVR ने पर्याप्त शो नहीं दिए और बार-बार दूसरी फिल्मों का हवाला दिया। एमी विर्क ने साफ कहा कि उनकी फिल्म अब सभी सिनेमाघरों में है, लेकिन PVR में नहीं दिखाई जाएगी। एमी और बिन्नू का कहना है कि पंजाबी फिल्मों और भाषा की…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में पत्नी ने पति को लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। इस पर एक घंटे तक हंगामा चला। पत्नी ने अपनी मां को भी मौके पर बुला लिया। इससे पहले उसने पति के साथ लड़की को कमरे में बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया। मौके पर थाना बस्ती बावा खेल पुलिस को बुलाकर ताला खोला गया। महिला के अनुसार, उसकी शादी दशमेश नगर में हुई है। पति पिछले 3 साल से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। 2 दिन पहले भी पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर जिले भोगपुर के नजदीकी गांव भटनूरा लुबाना में NRI के घर 2 बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। घटना बुधवार रात 1 बजकर 52 मिनट की है। NRI की पहचान मनजीत सिंह के तौर पर हुई है। फायरिंग के बाद दोनों युवक बाइक से भाग गए। पुलिस ने बताया किया अभी तक की जांच में सामने आया है कि फायरिंग में मनजीत सिंह के भांजे का हाथ है। आरोपी के बारे में मनजीत सिंह ने थाने में बताया कि भांजा शमशेर सिंह भी अमेरिका में रहता है। उसके साथ उसकी बातचीत नहीं है। उसने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर अमृतसर हाईवे पर चक्क जिंदा गांव के बाहर (नजदीक सीजेएस स्कूल) लोगों ने धरना देकर दोनों तरफ से आने जाने वाले ट्रैफिक को रोक दिया है। धरना लगने के कारण हाईवे पर वा हनों की लंबी लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले गांव से 15 साल का युवक साइकिल चलाने के लिए बाहर निकला था लेकिन काफी समय तक वापिस नहीं लौटा। इस बारे थाने एक की पुलिस को शिकायत दी हुई थी लेकिन अभी तक पुलिस बच्चे का सुराग नहीं लगा पाई। परिवार शक जता…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के प्रमुख आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ समेत कई अन्य गैंगस्टरों को कनाडा से डिपोर्ट करने की तैयारी चल रही है। कनाडा सरकार ने अवैध तरीके या रिफ्यूजी बनकर रहने वाले गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने की मुहिम शुरू की है। इसके लिए कनाडा में रंगदारी व फायरिंग की घटनाओं को अंजाम देने वालों का सर्वे किया जा रहा है। कनेडियन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने अलग-अलग देशों के 296 गैंगस्टरों की सूची तैयार की है। इनमें से 32 गैंगस्टरों को इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड ऑफ कनाडा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): ऑस्ट्रेलिया के जिलोंग शहर में एक सिख युवक पर नस्लीय हमला किया गया है। 22 साल के हरमनप्रीत सिंह पर जिम के बाहर पहले नस्लीय टिप्पणी की गई और उसके बाद उस पर हमला किया गया। हमलावर ने हरमनप्रीत सिंह की नाक पर हमला किया जिससे उसकी नाक की हड्डी टूट गई। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हरमनप्रीत सिंह ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया स्टेट जिलोंग शहर में रहते हैं। वह स्थानीय अस्पताल में मेडिकल अटेंडेंट के तौर पर कार्यरत हैं। घटना 18 फरवरी देर रात की है जब वह कोरियो इलाके के जिम में वर्कआउट कर रहे…

Read More