Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हिमाचल के कुल्लू के मणिकरण में 100 फीट गहरी खाई में गाड़ी गिरने से जालंधर रामामंडी के 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान परमिंदर (45) और निधी (19) के रूप में हुई है। परिवार के 2 लोगों की मौत और 3 के घायल होने से इलाके में रातभर लोगों की पीड़ितों के घर भीड़ लगी रही। पड़ोसियों ने बताया कि परमिंदर सिंह प्राइवेट इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे और उनकी पत्नी घर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। घायल बेटी पढ़ाई के साथ मां के काम ब्यूटी पार्लर में हाथ बंटाती थी। गुरुवार…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): असम के जोरहाट में रौरिया एयरबेस पर शनिवार सुबह लैंडिंग के दौरान एक सैन्य विमान क्रैश हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था। हादसे के बाद उसमें आग लग गई और दो हिस्से में टूट गया। यह AN-32 मालवाहक विमान था, जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। दुर्घटना में पायलट के जान गंवाने की आशंका जताई जा रही है। भारतीय वायुसेना ने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जिसको राखे साइयां मार सके न कोई कहावत आज जालंधर में सच हो गई। जालंधर के एबीडी मॉल के बाहर एक बाइक सवार व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। व्यक्ति की सांसे भी रुक गई। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही थाना नई बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जैसे ही उस व्यक्ति को मृत समझ कर अस्पताल ले जाने लगा तो एक राहगीर भगवान बन कर आया और उस व्यक्ति को सीपीआर देने लगा। लगातार सीपीआर देने से उस व्यक्ति की सांसे चलने लगी। जिस व्यक्ति को मरा हुआ समझा गया उसकी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। लम्मा पिंड चौक के पास स्थित बीएमएस फैशन पर फायरिंग हुई है। बाइक सवार दो युवकों ने शोरूम के शीशे वाले दरवाजे पर फायरिंग की और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि शोरूम मालिक को धमकी भरा कॉल भी आया था और उससे पैसे मांगे गए थे। इस संबंधी शोरूम मालिक ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत भी दी थी लेकिन उसके बावजूद फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी काकरोच जनता पार्टी की एंट्री होने जा रही है। पार्टी की ओर से 13 जून को अमृतसर में प्रदर्शन की तैयारी की गई है। इसका ऐलान पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया है। वह इसके लिए पंजाब आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमृतसर में कल शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी युवाओं को इसमें शामिल होने का न्योता दिया है। दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। पोस्ट की शुरुआत उन्होंने पंजाबी में “सत श्री अकाल” कहकर की। उन्होंने बताया…

Read More

रोजाना मेल,(न्यूज डेस्क): पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी बारिश के साथ ओले गिरने और तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 घंटों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में सवा 12 बजे तक आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया गया था। गुरुवार को रुक-रुक कर हुई बारिश, ओले गिरने और आंधी के कारण तापमान में 3.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। अब यह सामान्य तापमान से 2.1 डिग्री नीचे पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री अबोहर में दर्ज किया गया।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के युवा क्रिकेटर अर्जुन राजपूत का भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। अर्जुन के पिता छोले भटूरों की रेहड़ी लगाते हैं। श्रीलंका दौरे पर जाने वाली बीसीसीआई की टीम में उनका नाम शामिल है। कूच बिहार ट्राफी में केरल के खिलाफ 200 रन बनाकर अर्जुन सिलेक्टर की नजर में आए। अर्जुन ने अंडर-14 और अंडर-16 स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। कूच बिहार ट्रॉफी एलीट मुकाबले में पंजाब के लिए खेलते हुए उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ 121 रनों की यादगार शतकीय पारी भी खेली थी। पंजाब से 4 प्लेयर का इंडिया की अंडर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब और चंडीगढ़ में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। मोहाली में सुबह तेज आंधी के बाद हल्की बारिश हुई, जबकि लुधियाना में आंधी के साथ ओले भी गिरे। खन्ना में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 150 साल पुराना एक पेड़ टूटकर कई मकानों पर गिर पड़ा, जिससे घरों की छतों और दीवारों को नुकसान पहुंचा। अमृतसर और मानसा में शाम को तेज बारिश हुई। अमृतसर में बारिश के साथ आंधी जली। करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के कारण जंडियाला गुरु में 2 बाइक सवार संतुलन खो बैठे और सड़क…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरुवार तड़के पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर कुख्यात लॉरेंस गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जबरन वसूली, गैंगवार और आपसी रंजिश समेत सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है। हमलावरों ने जिम पर कम से कम सात राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देकर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के मशहूर डॉक्टर की पत्नी ने खुदकुशी कर ली है। नेशलन आई अस्पताल के डॉक्टर पीयूष की पत्नी डॉक्टर मीनाक्षी ने अपने पति पीयूष से परेशान होकर सुसाइड की।  मीनाक्षी के पिता प्रमोद ने कहा कि बेटी की शादी अक्टूबर 2018 में शादी हुई थी। शादी के बाद उसने थार ली थी। इसकी किश्तें वह भर रही थी। उनका आरोप है कि पीयूष ने बेटी के नाम पर थार के लिए ढाई करोड़ लोन लिया था। लोन का पैसा मीनाक्षी अपनी सैलरी से भर रही थी। मां ने बताया कि दामाद का नर्स के साथ…

Read More