Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 9 बजे वॉशरूम एरिया में जोरदार धमाका हुआ। घटना के समय स्टेशन पर कटरा स्पेशल ट्रेन खड़ी थी और बड़ी संख्या में यात्री मौजूद थे। धमाके की आवाज सुनते ही स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री घबराकर इधर-उधर भागने लगे। धमाके वाली जगह के पास मौजूद लोगों का कहना है कि वे बाल-बाल बच गए। हालांकि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी बड़े नुकसान या घायल होने की सूचना नहीं है। फिर भी धमाके के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर की बस स्टैंड पुलिस चौकी के गेट के बाहर से NDPS मामले का आरोपी बाइक से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत पीछा करते हुए करीब 300 मीटर दूर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। घटना गुरुवार देर रात की है। वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार को मामला उजागर हुआ। आरोपी की पहचान कोट किशन चंद निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। बस स्टैंड चौकी के मुलाजिम ने बताया कि सतलुज चौक पर युवक को बाइक समेत रोका गया था। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है और बाइक के डॉक्यूमेंट…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरदासपुर के बटाला में गाड़ी क्रॉस करने को लेकर हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बटाला-गुरदासपुर रोड पर सिंबल चौक के पास दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी लाइसेंसी पिस्तौलों से एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं। गोलीबारी में एक निहंग सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के तीन युवक गोली लगने से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क):  पंजाब और चंडीगढ़ में लगातार सरकारी इमारतों और स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। वहीं आज देवी तालाब मंदिर सहित अमृतसर के दुर्गयाना मंदिर, पठानकोट के मुक्तेश्वर मंदिर, बठिंडा के Maisar मंदिर और पटियाला के काली माता देवी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसी के साथ ही पंजाब सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल में लिखा है कि 6 जून 1984 में दरबार साहिब पर हुए हमले का बदला लिया जाएगा। इसी के साथ ही अंबाला-दिल्ली में 5 और…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा के पंचकूला में भाजपा पार्षद के देवर रतन लुबाना पर आधी रात को 8 गोलियां चलाई गईं। उन्हें बाजू में एक गोली लगी और फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग की घटना के कुछ देर बाद लुबाना के मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा बताते हुए पूछा- कितनी गोली लगी हैं। इस घटना के करीब दो घंटे बाद पुलिस ने बदमाशों का पीछा करते हुए एनकाउंटर कर दबोच लिया। दोनों आरोपी पंजाब के हैं। दोनों बदमाश पल्सर बाइक पर आए थे और उस वक्त लुबाना पर फायरिंग…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली के मालवीय नगर में मौजूद इस होटल के रेस्टोरेंट में लगी आग में अब तक 21 लोगों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। मृतकों में बांग्लादेश और अफ्रीकी नागरिक है। हादसे के दौरान दर्दनाक और दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई। आग बुधवार सुबह 8.50 बजे लगी। आग ऊपरी मंजिलों पर बने कमरों और बेसमेंट तक पहुंच गई। चीफ फायर ऑफिसर अभिलाष मलिक ने कहा फायर टीम ने यहां से 37 लोगों को बाहर निकाला। बिल्डिंग की फायर NOC नहीं थी। होटल में 25 कमरे हैं। वहीं, हादसे के वीडियो में कुछ…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह लेमन ग्रीन नाम के रेस्टोरेंट में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है। रेस्टोरेंट के बेसमेंट से गंभीर हालत में लोगों को रेस्क्यू किया गया था। दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के मुताबिक, सुबह 9.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। बेसमेंट से रेस्क्यू किए गए 3 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फायर बिग्रेड की 10 गाड़ियों ने बिल्डिंग में लगी आग बुझाई। रेस्क्यू जारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी थी। जब वहां का कांच फोड़ा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बरनाला में एक सड़क हादसे में एमटीएस स्कूल की टीचर अमनदीप कौर की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई, जब अमनदीप कौर आज सुबह अपने गांव सेखा से स्कूटी पर सवार होकर स्कूल जा रही थीं। एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमनदीप कौर बरनाला की ओर आ रही थीं तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिक्षिका ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हैरानी की बात…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के गुरदासपुर जिले के कस्बा कलानौर स्थित मुल्तानी अस्पताल पर एक बार फिर से हमला हुआ है। मंगलवार को अज्ञात हमलावरों द्वारा अस्पताल पर जोरदार धमाका हुआ। धमाका किसी बम फेंकने जैसा था।गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अस्पताल की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे चकनाचूर हो गए। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी आदित्य, एसपी डीके चौधरी और एसएचओ मौलख सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर में पेश हुए। उन्हें ईडी की ओर से समन जारी किया गया था। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने रमन अरोड़ा के दफ्तर पहुंचने की वीडियो भी सामने आई है। दफ्तर में प्रवेश के दौरान उनका सामान जमा करवाया गया, जिसके बाद उन्हें अंदर भेजा गया। जानकारी के अनुसार, यह जांच आय से अधिक संपत्ति के एक मामले से जुड़ी है, जिसमें उन्हें पहले पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिरफ्तार भी किया था। रमन अरोड़ा जालंधर सेंट्रल से विधायक हैं।…

Read More