Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना में शनिवार को जीटीबी नगर मुंडियां में दिनदहाड़े महिला की हत्या की दी गई। महिला घर में अपनी बेटी के साथ थी। इसी दौरान एक युवक वहां आया और दोनों पर फायरिंग कर दी। बेटी ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन महिला के सिर पर गोली लग गई। इसके बाद युवक वहां से भाग गया। गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी आए और घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। इसकी जमालपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के स्कूलों में भी अब टीचर के रूप में राक्षसों की गिनती बढ़ती जा रही है। स्कूलों में अब बच्चियां सुरक्षित नहीं रही जिसका उदाहरण पंजाब के मोगा के प्राइमरी सरकारी स्कूल में देखने को मिला। मोगा में सरकारी स्कूल के टीचर ने 9 साल की बच्ची से बेड टच करवाया। बच्ची का कहना है कि टीचर ने उसके दोनों हाथ पकड़ कर अपने दोनों पैरों के बीच गलत टच करवाया। इसका खुलासा तब हुआ जब बच्ची घर गई और मां को आपबीती सुनाई। यह सुनते ही बच्ची के परिजनों ने तुरंत मोगा पुलिस को…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के बस स्टैंड से पुलिस ने भीख मंगवाने के लिए लगाए बच्चों को उठा लिया। इस दौरान पुलिस जबरदस्ती बच्चों को छीनकर और गाड़ी में बिठाकर ले गई। इस दौरान बच्चे रोने लगे। इसका महिलाओं ने विरोध किया। बस स्टैंड पर इसे लेकर लगभग 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद CWC टीम बच्चों को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ले गई। लीगल परमिशन अधिकारी ने बताया कि बच्चों का मेडिकल करवाया जाएगा। इसके बाद इनको CWC दफ्तर ले जाया जाएगा और काउंसलिंग की जाएगी। बस स्टैंड पर इन बच्चों से भीख मंगवाई जा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ PGI में 1.14 करोड़ रुपए के घोटाले का खुलासा हुआ है। PGI की प्राइवेट ग्रांट से जुड़े 6 लोग मरीजों को मिलने वाला पैसा निजी खातों में डलवा रहे थे। इस मामले में CBI ने पीजीआई के 6 कर्मचारियों और 2 अन्य लोगों समेत 8 के खिलाफ FIR दर्ज की है। CBI जांच में सामने आया है कि यह पूरा स्कैंडल आरोपी एक फोटोकॉपी वाले की दुकान से चला रहे थे। इसमें दुकान के मालिक को भी आरोपी बनाया गया है। एक मरीज ने इलाज के रुपए न मिलने के बाद पीजीआई प्रशासन से इसकी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में बेजुबान का शिकार करने का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो जंगली सुअर का शिकार करने का है। शिकार करते वक्त इस वीडियो को लाइव शूट किया गया है। इसमें गेहूं के खेतों में भागते हुए सुअर पर फायरिंग की जा रही है। पहले एक गोली चलाई जाती है तो सुअर बचने के लिए तेजी से भागने लगता है। इसके बाद दूसरा फायर किया जाता है जो सीधे उसके पेट में लगता है। इसके बाद सुअर वहीं पर गिर जाता है और तड़पने लगता है। लवप्रीत नाम के इंस्टा अकाउंट से ‘चड़ी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में कॉलेज की प्रधानगी को हिंसक झड़प हो गई। एक युवक ने दूसरे गुट के स्टूडेंट की छाती में सीधी गोली मार दी, जबकि उस गुट के ही दूसरे स्टूडेंट को कंधे में गोली मारी गई। दोनों को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली चलाने वाले गुट ने करीब 15 राउंड फायर किए। कुछ स्टूडेंट एक पेट्रोल पंप के पास खड़े थे, तभी दूसरे गुट से जुड़े कई छात्र कई गाड़ियों में सवार होकर आए। इसके बाद दोनों गुटों के स्टूडेंट के बीच विवाद हो गया। गुस्से में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में 13 साल की बच्ची का रेप न कर पाने पर कत्ल करने के आरोपी पर पास्टर अंकुर नरूला का विवादित बयान सामने आया है। इसमें पास्टर धर्म के नाम पर आरोपी को उकसाता नजर आ रहा है। वीडियो में अंकुर नरूला आरोपी के बारे में कहता है कि देख आज तेरे धर्म के लोग तुझसे मुंह मोड़ रहे हैं। तू हमारे धर्म का नहीं है। तू यीशु मसीह के पास आ जा, तेरे पाप माफ हों। ये वीडियो 14 दिसंबर का है। इसे किसी सोशल मीडिया यूजर ने फेसबुक पर शेयर किया है। जिसके…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बांग्लादेश में शेख हसीना के विरोधी नेता उस्मान हादी की गोली लगने से मौत के बाद हिंसा भड़क गई है। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार देर रात देश के सबसे बड़े अखबार डेली स्टार और प्रोथोम अलो के ऑफिस में जबरन घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की। एक पत्रकार की भी हत्या की गई है। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति शेख मुजीबुर्रहमान के आवास में भी तोड़फोड़ की गई है और शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के ऑफिस को भी जला दिया गया है। उस्मान हादी शेख हसीना के खिलाफ जुलाई 2024 में हुए छात्र आंदोलन के प्रमुख नेताओं में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब और चंडीगढ़ में आज घना कोहरा है। इसका सबसे ज्यादा असर अमृतसर, लुधियाना और जालंधर में दिख रहा है। अमृतसर में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। इसके अलावा तरनतारन, बठिंडा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, मोगा, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, नवांशहर, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मुक्तसर और मानसा में भी धुंध का असर दिखाई दे रहा है। शुक्रवार सुबह जालंधर-चंडीगढ़ रोड पर बलाचौड़ में घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर खड़ी ट्राली से एम्बुलेंस की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एम्बुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में ब्लॉक समिति चुनाव में जीत का जश्न मना रहे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वर्करों में हिंसक झड़प हो गई। आप के नेता जीत का जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान कांग्रेसी भी वहां आ गए। जिसके बाद उनके बीच बहस हो गई। आप वर्करों का आरोप है कि उनके साथ जमकर मारपीट की गई। इसके बाद फायरिंग की गई। आरोप है कि 15 से 20 रौंद गोलियां चलाई गई जिसमें 5 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर है। जिनकी पहचान गुरमुख सिंह (65), रविन्द्र सिंह (44), गुरदीप…

Read More