रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हिमाचल प्रदेश के चंबा में शनिवार सुबह एक प्राइवेट बस पलट गई। जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। हादसे में 11 यात्री घायल बताए हो गए। जिन्हें तीसा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है।

एस.पी विजय कुमार सकलानी ने बताया कि बस सुबह 7 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए चली थी। बैरागढ़ से कुछ ही दूरी पर ‘शर्मा कोच’ बस चालुंज मोड़ के पास बेकाबू होकर पलटी, फिर दूसरी सड़क पर जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- बस पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। अंदर फंसे लोग एक दूसरे पर जा गिरे। जेसीबी की मदद से बस को हटाया गया, फिर अंदर फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया। इस दौरान लोग बचाव को चिल्लाते सुने गए।
Advertisement


