रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): बहराम नजदीक एक होटल के पीछे सभी कानूनों की धज्जियां उड़ाते हुए कुछ लोग इंडियन गैस के टैंकरों से गैस चोरी कर रहे है। होटल की आड़ लेकर यह लोग गैस के टैंकरों से सीधे कमर्शियल सिलेंडरों में गैस भर रहे है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह सारा धंधा खन्ना निवासी गिल और लुधियाना का एक मुस्लिम युवक चला रहा है जिनकी ऊंची पहुंच होने के कारण पुलिस भी कोई एक्शन नहीं ले रही। ज्यादातर गैस मथुरा व दिल्ली से आने वाले गैस टैंकरों से गैस चोरी हो रही है।
पंजाब सरकार की जीरो टोलरेंस नीति को भी यह लोग कुछ नहीं मानते है। बताया जा रहा है कि नवांशहर के बहराम के समीप टोल प्लाजा के पास थाना क्षेत्र में होटल है और होटल के पीछे मथुरा और दिल्ली से भरे गैस टैंकरों में से गैस चोरी की जा रही है। वायरल वीडियो में इंडियन के तेल टैंकर भी होटल के पीछे खड़े हैं जहां पर काफी मात्रा में गैस सिलैंडर पड़े हुए थे। वीडियो में तेल टैंकरों तथा उनकी नंबर पलेटें भी दिखाई दे रही हैं। होटल के पास ही भारी मात्रा में गैस सिलैंडर पड़े हुए थे।
इस धंधे को बंद करवाने और आरोपी लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाने के लिए तेल टैंकरों के मालिकों तथा इंडियन की कंपनी को भी सारी वीडियो भेज कर शिकायत दर्ज करवाई जाएगी। वीडियो में दिख रहा है कि कार तथा गैस सिलेंडर ढोने वाली महिन्द्रा गाड़ी जिसमें ड्राइवर बैठा हुआ था तथा वे बेखौफ होकर बिना डरे वहीं डटा रहा। रोजाना मेल इस बात की पुष्टि नहीं करता कि यह जगह बहराम के समीप किसी होटल के पीछे की है।
सूत्र बताते हैं कि गैस टैंकरों में से गैस निकालने वाले तो दिहाड़ी पर काम करते हैं लेकिन इनके असली किंगपिन खन्ना का गिल और लुधियाना का एक मुस्लिम युवक है जो अपनी ऊंची अप्रोच के दम पर गैस टैंकरों में से गैस चोरी करवा कर कमर्शियल सिलैंडरों में बेखौफ कर गैस भरवा रहा है। सूत्र बताते हैं कि बरनाला, सरहिंद शहर के इलाके में भी यह गंदा धंधा जोरों से चल रहा है। गिल तथा मुस्लिम युवक 2 दहाकों से गैस चोरी का काम कर रहे हैं। सोचने की बात है कि अगर तेल टैंकरों में से गैस चोरी करते समय अगर मडियाला जैसा कोई बड़ा हादसा हो गया तो कईयों को अपनी जानें गंवानी पड़ सकती है और पास के होटल में मौजूद व्यक्ति भी अपनी जान गंवा सकते हैं।
गैस टैंकरों से गैस चोरी करवाने वाले तेल टैंकर चालक इंडियन को जहां चूना लगा रहे हैं वहीं ‘इंडियन’ के नाम को भी खराब कर रहे हैं। पंजाब के समाजसेवक और राजनीतिक नेता इसकी लिखित शिकायत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, पेट्रोलियम मंत्री, पंजाब के मुख्यमत्री भगवंत सिंह मान और डी जी पी पंजाब गौरव यादव को देंगे।
मुझे नहीं इस बारे कोई जानकारी : एस.एच.ओ. बहराम
इस मामले में जब मोबाइल नं. 95929-18070 पर बहराम के एस.एच.ओ. से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे जानकारी नहीं है। फिर भी वे अपने स्तर पर इस मामले की जांच करेंगे और अगर तेल टैंकरों से गैस निकालने का कार्य होता नजर आया तो कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा।


