रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने आज रात ईरान की पूरी सभ्यता खत्म करने की धमकी दी है। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर कहा- आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा।
उन्होंने कहा-
” मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा ही होगा। हालांकि, अब वहां सत्ता पूरी तरह बदल चुकी है, जहां अलग, ज्यादा समझदार और कम कट्टर सोच वाले लोग मौजूद हैं। कौन जानता है कि शायद कुछ बहुत शानदार और क्रांतिकारी हो सकता हो?
ट्रम्प ने दावा किया कि आज रात हम दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे अहम पल के गवाह बनेंगे। 47 सालों की ज्यादती, भ्रष्टाचार और मौत का सिलसिला आखिरकार खत्म हो जाएगा। ईश्वर ईरान के लोगों की रक्षा करे।
ट्रम्प की धमकी पर साउथ अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने जवाब दिया है। ईरान ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों को ईरान की प्राचीन सभ्यता से ऐसा जवाब मिलेगा, जिसे कभी भूल नहीं पाएंगे। उधर ईरान में ब्रिज और पावर प्लांट बचाने के लिए लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। लोग ब्रिज और पावर प्लांट के आसपास जुट रहे है। भारत ने ईरान में रह रहे भारतीयों को 48 घंटों तक सुरक्षित जगह पर रहने की एडवाइजरी जारी की है। इससे पहले ट्रंप 6 बार ईरान को इसी तरह को धमकी दे चुके हैं। ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। ईरान में अब तक दस अहम रेल लाइनों और पुलो पर हमला हो चुका है। इजरायल पर लेबनान ने ऐसे बम फेंकने के आरोप लगाए जो केमिकल से बनता है और बेहद खतरनाक व जहरीला होता है। इस बम के फटने पर तापमान 2760 से भी ऊपर चला जाता है।



